Wednesday, May 2, 2018

श्रीदेवी का बेस्ट फिल्म एक्टर अवार्ड लेने जहान्वी, खुशी और बोनी कपूर एक साथ दिल्ली पहुंचे

जहान्वी कपूर उनकी बहन खुशी और पिता बोनी कपूर श्रीदेवी की तरफ से नेशनल फ़िल्म अवार्ड लेने दिल्ली पहुंचे। श्रीदेवी की मौत के बाद यह पहला मौका था जब तीनों एक साथ पब्लिक के सामने दिखाई दिए।

श्रीदेवी को फिल्म मॉम के लिए इस साल की बेस्ट फिल्म एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसकी घोषणा इस साल अप्रैल महीने में की गई थी। बोनी कपूर ने कहा यह हमारे लिए बहुत खुशी का मौका है।

बोनी कपूर ने अपनी पत्नी श्रीदेवी के बारे में कहा आज इस मौके पर वह हमारे साथ होती तो खुशी का यह मौका दुगना हो जाता। भले ही श्रीदेवी हमारे बीच आज जिंदा नही हैं लेकिन वह हमेशा हमारे बीच रहेंगी।

श्रीदेवी को दिए जाने वाले इस सम्मान के लिए धन्यवाद किया है और अपनी पत्नी के बारे में बताया श्रीदेवी बहुत अच्छी कलाकार ही नही बल्कि एक बहुत अच्छी पत्नी और एक अच्छी माँ भी थी। उनकी यह काबिलियत श्रीदेवी की 300 फिल्मों में साफ दिखाई देती है।



श्रीदेवी ने बचपन मे ही सिनेमा जगत में एंट्री कर ली थी और समय के साथ उनका हुनर और भी निखरता गया। 90 के दशक में वह एक सुपरस्टार बन चुकी थी। वह अपने हर किरदार को बखूबी निभाती थी। यही वजह थी कि सालों बाद बॉलीवुड में वापसी करने पर उन्हें फिर से फिल्में मिलना शुरू हो गयी थी।

फ़िल्म मॉम में उनकी सराहनीय भूमिका की वजह से उन्हें इस साल की बेस्ट फ़िल्म एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया। मॉम श्रीदेवी की 300 नंबर की फिल्म थी। श्रीदेवी ने अपने करियर में 300 से भी ज्यादा फिल्में की हैं।

54 साल की श्रीदेवी की मौत अचानक दुबई में तब हुई जब वह एक शादी में शामिल होने गयी थी और शादी पूरी होने के बाद रात में होटल के बाथरूम टब में डूबने से उनकी मौत हो गयी थी। उसके बाद उनकी अचानक हुई मौत कई दिनों तक सस्पेंस बनी रही कि श्रीदेवी का मर्डर हुआ है लेकिन कुछ ही समय मे सब साफ हो गया कि श्रीदेवी का कोई मर्डर नही हुआ था।

श्रीदेवी की मौत से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा। बॉलीवुड ने इस साल एक बड़ा सुपरस्टार खो दिया। इस साल का बेस्ट फिल्म एक्टर अवार्ड श्रीदेवी को मॉम फिल्म के लिए दिया गया है। बढ़ता हुआ वक़्त बहुत कुछ हमसे ले जाता है तो बहुत कुछ नया दे जाता है।

श्रीदेवी की बेटी जहान्वी अब बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। उनकी आने वाली फिल्म धड़क की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इन दिनों धड़क फिल्म के प्रमोशन में जोर शोर से जुटी हैं। जहान्वी के साथ इस फिल्म में ईशान खट्टर काम कर रहे है जिसे शशांक खैतान द्वारा निर्देशित किया गया है।

धड़क फ़िल्म 20 जुलाई 2018 को रिलीज होगी। यह फिल्म मराठी फिल्म सैराट पर आधारित है।




इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। ईशान और जहान्वी दोनो की बॉलीवुड में अभी बस शुरुआत ही है लेकिन जहान्वी की चर्चा ईशान से ज्यादा है।


जहान्वी में उनकी माँ श्रीदेवी की छवि साफ झलकती है हो सकता है बदलता हुआ समय बॉलीवुड को एक नई श्रीदेवी दे जाए। सिनेमा जगत श्रीदेवी जैसी कलाकार को कभी भुला नही पायेगा और युगों तक याद रखेगा।

दिल्ली में यह समारोह विज्ञान भवन में बृहस्पतिवार को होगा। राष्ट्पति राम नाथ कोविंद जी द्वारा यह सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा दिव्या दत्ता और अन्य कई कलाकार भी इसमें शामिल होंगे।
सोर्स गूगल

No comments:

Post a Comment