Showing posts with label Make Money. Show all posts
Showing posts with label Make Money. Show all posts

Saturday, January 25, 2020

पाँच यूनिक और आसान तरीका अपनी कार से पैसे कमाने के

नमस्कार दोस्तों! आशा करता हूँ आप सभी कुशल होंगे। दोस्तों अगर आपके पास कार है और आप करना चाहते हैं एक्स्ट्रा इनकम तो यह लेख आपके लिए हैं। आज मैं बताने जा रहा हूँ आपको, कुछ ऐसे यूनिक तरीके जिससे आप अपनी कार से अच्छे पैसे कमा सकते हैं।

कोरियर सर्विस

आप अपनी कार के द्वारा ऑनलाइन कंपनियों के प्रोडक्ट की डिलीवरी कर सकते हैं आप यह समझ सकते हैं कि  जो ऑनलाइन कंपनी मार्केट में है उनका प्रोडक्ट  कस्टमर के घर तक डिलीवरी कर सकते हैं। इसके कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स भी आप कस्टमर के घर डिलीवरी कर सकते हैं यह काम पार्ट टाइम में भी कर सकते हैं आप सीधा ऑनलाइन कंपनियों के आफिस में जाकर मिलिए और उनसे अपनी सर्विस देने के लिए बात करिये।

एडवरटाइजिंग 

आप आपनी कार में विज्ञापन लगाकर अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं आप विज्ञापन करने वाली कंपनी से बात करके प्रोडक्ट का विज्ञापन और प्रमोशन करके आप अच्छी खासी इनकम कर सकते हैं।

कार रेंट

आप ट्रेवल कंपनी से कॉन्ट्रैक्ट करके आप अपनी कार को रेंट पर दे सकते हैं। जिसका आप दिन के हिसाब से या घंटों के हिसाब से चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा आप शादियों में भी अपनी कार दे सकते हैं या खुद ड्राइविंग करके एक दिन में ही अच्छी खासी इनकम कर सकते हैं।

ड्राइविंग सर्विस

यह तरीका आप सभी जानते होंगे अगर आपके पास कार है, ड्राइविंग लाइसेंस है और आपको कार चलानी आती है तो आप ड्राइविंग करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं आप एक शहर से दूसरे शहर यात्रियों को छोड़ सकते हैं या फिर अपने शहर में ही कार चलाकर अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं आपनी कार में छमता के हिसाब से ही सवारी बैठाए और जितना किराया एक आदमी का दूसरे शहर जाने पर लगता है या शहर के अंदर उचित किराया आराम से वसूल कर सकते हैं और इस तरह कई यात्रियों को अपने कार में बैठाकर एक शहर से दूसरे शहर छोड़कर आप जो हैं ड्राइविंग के जरिए अच्छी इनकम कर सकते हैं। इसके लिए अगर आपकी कार कमर्शियल है तो अच्छी बात है नही तो आप बिना पीली नंबर प्लेट(comercial) के भी ऐसा कर सकते हैं। यह डिपेंड करता है आप कौन सी कंट्री में हैं। इसके अलावा आप ऑनलाइन एप्पलीकेशन से अपनी कार और सारे पेपर लिंक करके आप खुद गाड़ी चला सकते हैं या ड्राइवर रखकर आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं।

शूटिंग के लिए

आप अपनी कार को शूटिंग में भी रेंट पर दे सकते हैं जहां से आपको दुगुना इनकम एक दिन की मिल सकती है। शूटिंग में किसी भी कार के सीन को शूट करने के लिए पासिंग के लिए बैकग्राउंड में खड़ी रखने या किसी को बैठाकर छोड़ने या पिकउप करने के लिए या चलती कार में बातचीत करने का सीन या किसी भी तरह के कार के सीन के लिए कार रेंट पर मंगवाई जाती हैं जिसका फ़िल्म प्रोडक्शन कंपनी अच्छा पर-डे देती हैं। आप फिल्म प्रोडक्शन हाउस के मैनेजर या फिर शूटिंग में जो गाड़ियां सप्लाई करते हैं उनसे बात करके आप अपनी कार शूटिंग पर लगवा सकते हैं।

होटल या किसी कंपनी या हॉस्पिटल से जुड़कर

आप अपनी कार को या गाड़ी को किसी कंपनी में लगवा सकते हैं। इसके अलावा आप किसी होटल में भी अपनी कार लगवाकर महीने के अच्छे पैसे कमा सकते हैं। होटल्स में कस्टमर को पिकअप करने और ड्राप करने के लिए होटल्स द्वारा सर्विस प्रोवाइड की जाती है। एयरपोर्ट पर भेजना है या एयरपोर्ट से पिकअप करना, इस तरह की  सर्विस बहुत से होटल देते हैं। जिसमें आपकी कार काफी अच्छी भूमिका निभाती है जिसका होटल्स काफी अच्छा पेमेंट भी करते हैं और आप अपनी कार होटल में लगवा लेंगे तो महीने या साल का अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी कार को किसी कंपनी से लिंक करवा सकते हैं जहां से कंपनी का प्रोडक्ट एक जगह से दूसरी जगह डिलीवर हो सके या कई बार कंपनी का स्टाफ भी आपकी कार का यूज़ करेगा इस तरह के बहुत से काम होते हैं कंपनी में, जहां पर फोर व्हीलर की जरूरत पड़ती है। आप किसी भी कॉरपोरेट सेक्टर से अपनी कार लिंक करवा कर वहां से भी अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं इसके अलावा आप हॉस्पिटल में भी अपनी कार लगा सकते हैं अगर आपके पास वैन है तो वह एंबुलेंस का काम कर सकती है इसके अलावा अस्पताल  के दूसरे काम के लिए भी  कार की जरूरत पड़ती है  तो आप क्यों ना कोशिश करें और अपनी गाड़ी हॉस्पिटल में लगवा लेें और अच्छा पैसा कमाए।


अगर आप बेकार हैं

दोस्तों अगर आप बे-कार हैं मेरा मतलब है अगर आपके पास कार नही है या कार थी अब नही है या बेच दी। अब वह जगह खाली पड़ी है, आपके घर में या कहीं और, पार्किंग की जगह है तो आप उस जगह को रेंट पर दे सकते हैं आप अपने कॉलोनी वालों को उनकी गाड़ी खड़ी करने के लिए या फिर आपका घर मेन रोड पर है तो और भी अच्छा है आपके आस पास के लोगों को जैसे कोई ट्रैवल कंपनी है या हॉस्पिटल है या काम्प्लेक्स या फिर होटल है तो आप अपनी खाली पड़ी जगह का इस्तेमाल कर सकते हैं पार्किंग एरिया रेंट पर देकर महीने की अच्छी इनकम कर सकते हैं।

दोस्तों यह सुझाव आपको कैसा लगा कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।


Monday, October 30, 2017

घर बैठे ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए पार्ट-2

जैसा की मैं अपने पिछले  आर्टिकल में बता चूका हूँ कि इन्टरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च अगर किसी चीज़ की होती है तो वह है ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, लोगों को बेवकूफ बनाने और उनकी पर्सनल इनफार्मेशन और बैंकिंग इनफार्मेशन निकालने के लिए इन्टरनेट पर तरह तरह की वेबसाइट मौजूद हैं और मोबाइल पर बहुत सी एप्लीकेशन भी हैं जहाँ पहले साईनअप करना पड़ता हैं फिर पर्सनल इनफार्मेशन और फिर कभी कभी तो बैंकिंग इनफार्मेशन भी देनी पड़ती है बहुत से लोग ऑनलाइन पैसा कमाने के चक्कर में ऐसा करते हैं और फिर बाद में वह साईट या एप्लीकेशन में जाकर कही न कही अटक जाते हैं और फिर जब कोई फायदा नहीं होता तो हताश हो कर उस साईट पर प्रोसेस करना बंद कर देते हैं वह बिना जानकारी के ऐसा करने की वजह से अपना इन्टरनेट का डाटा और अपना कीमती समय और उससे भी बड़ी चीज़ अपनी पर्सनल इनफार्मेशन दे बैठते हैं जिसका खामियाजा बाद में कभी न कभी भुगतना पड़ता हैं।
                                                                       By Google
यू ट्यूब पर लाखों विडियो पड़े हैं जो आपको पैसा कमाने का तरीका बताते हैं नए लोग उन्हें देखकर अपनी साडी पर्सनल इनफार्मेशन दे बैठते हैं फिर कही न कही जाकर अटक जाते हैं विडियो में जो पेज ओपन होता हैं वह अपने द्वारा किये जाने पर नहीं होता या कोई अलग आप्शन दिखता है जिसकी वजह से काफी समय बर्बाद होता हैं लेकिन बेरोजगारी के चलते एक बार धोखा खाने के बाद भी लोग फिर भी अपनी खोज जारी रखते हैं कि कोई अच्छा आप्शन मिल जाये पैसे कमाने का इसका मुख्य कारण आज का आदमी कम समय में ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहता हैं।
                                                                        By Google
 दोस्तों आपको बता दूँ इन ऑनलाइन पैसा कमाने की ट्रेनिंग देने वालों में कुछ विडियो सही होती हैं लेकिन उससे कही ज्यादा फर्जी होती हैं जो आपका कीमती समय और डाटा दोनों बर्बाद करती हैं इसलिए जब भी कोई ऑनलाइन वर्क शुरू करना चाहे कोई विडियो  देखकर तो वह काम तभी शुरू करे जब कोई आपको अपनी इनकम प्रूफ दिखाए और साथ ही अपने बैंक अकाउंट में ट्रान्सफर मनी भी दिखाए क्यूंकि नेट पर ऐसी बहुत सी वेबसाइट मौजूद हैं जिन पर आप मेहनत करके पूरे हफ्ते भर या पूरे महीने काम करते हैं और आपकी कमाई भी बढाती दिखाती है आप बहुत खुश होकर और मेहनत और लगन से काम करते हैं ताकि कम से कम जो पैसा ट्रान्सफर करने का जो अमाउंट है उस तक पहुँच सके और कुछ पैसा कम सके किसी किसी वेबसाइट पर तो दो दो महीने लग जाते हैं फिर जब पैसे अपने अकाउंट में ट्रान्सफर करने की बारी आती हैं तो या फिर वह वेबसाइट खुलती नहीं है या कही न कही कोई एरोर दिखाती है जिसकी वजह से आप अपनी मेहनत का पैसा नहीं निकल पाते और अपना काफी नुकसान कर बैठते हैं दोस्तों मैं फिर यही कहूँगा की कभी कही पैसा कमाने के लिए कभी कोई पैसा न पे करे और यह जो यू ट्यूब पर विडियो बना कर दिखाते हैं उनमें से बहुत लोग वही होते हैं जो इस तरह की फर्जी की वेबसाइट बनाते हैं और फिर प्रमोट भी करते हैं वह इस तरह के विडियो दिखाकर अपने विडियो के दर्शक बढ़ाते हैं जिससे वह आपके माध्यम से आपसे पैसा कमा सके।
                                                                   By Google
 इन्टरनेट द्वारा और बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो इस तरह की साईट या एप्लीकेशन ढूंढ़ते हैं जो सब जानते हुए भी विडियो बना कर ऐसे फर्जी वेबसाइट या एप्लीकेशन को प्रमोट करते हैं जहाँ से कुछ निकालने वाला नहीं रहता 90% से ज्यादा लोग आपको पेमेंट निकालना कैसे है यह तो बताते हैं लें खुद उस वेबसाइट पर काम नहीं करते वह बस अपने दर्शक बढ़ा कर यू ट्यूब से ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने का माध्यम आपको बनाते हैं 
इसलिए कभी भी ऐसे लोगों के झांसे में पड़िए जब तक आप किसी ऐसे आदमीको न जानते हों जो ऑनलाइन पैसे कमाता हो और आपको ऑनलाइन पेमेंट अपने अकाउंट में ट्रान्सफर करने का प्रूफ भी दिखाए सुरक्षा की द्रष्टि से बहुत से लोग कभी अपना बैंकिंग डिटेल आपको नहीं दिखाना चाहेंगे लेकिन अगर अगर ऑनलाइन पैसा कमाने का वह तरीका सचमुच सही है तो आपको समझने में टाइम नहीं लगेगा आपसे यही कहूँगा कि ऐसे विडियो के चक्कर में पड़कर आप अपना समय न बर्बाद करे कुछ सही तरीके जो मैं अपने पिछले उल्लेख में बताये थे वह मेरे पर्सनल एक्सपीरियंस से सही हैं यदि आप उनमें से कोई भी तरीका आजमाएंगे तो जरुर पैसा कमाएंगे लेकिन आपको समय लगेगा।
अंत में मैं आपसे यही कहना चाहूँगा की कही कोई फीस या रजिस्ट्रेशन चार्ज न दे और न ही ऐसे विडियो के चक्कर में पड़कर महीनों तक अपना समय बर्बाद करे।

इस  आर्टिकल का उद्देश्य किसी को बदनाम करना नहीं बल्कि जागरूकता लाना और डिजिटल इंडिया को सपोर्ट करना है।


By Sandeep Kumar Sunder

Saturday, October 28, 2017

घर बैठे ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए पार्ट-1

गूगल और यूट्यूब का इन्टरनेट चलाने में ख़ास रोल है, लेकिन वही दूसरी तरफ बहुत से फ्राड वेबसाइट और बहुत से ऐसे विडियो भी मिलते हैं जिसमे फंसकर लोग अपना समय और पैसा दोनों बर्बाद कर बैठते हैं आज इन्टरनेट पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले विडियो और देखते ही क्लिक करके वेबसाइट पर पढ़ा जाने वाला अगर कोई हॉट टॉपिक है तो यह कि “ऑनलाइन घर बैठे पैसे कैसे कमाए” सबसे ज्यादा इंट्रेस्टिंग विडियो पोर्न विडियो के बाद अगर लोगों को लगता है तो यही है और वेबसाइट भी जितनी बन जाये कम ही है लोग एक बार विजिट जरुर करेंगे की शायद कुछ नया मिल जाए कुछ लोग इसी का फायदा उठा कर तरह तरह की वेबसाइट और एप्लीकेशन बना रहे हैं कही आपको पे करना पड़ता है तो कही पर्सनल डिटेल्स देनी पड़ती है और कई बार लोग अपना पैसा, नहीं तो अपनी मेहनत और कीमती समय बर्बाद कर देते हैं इसलिए आपको मैं यही सलाह देना चाहूँगा की ऑनलाइन पैसा कमाने के बहुत सारे साधन मौजूद हैं लेकिन अगर आप इन्टरनेट की दुनिया में नए हैं तो आप कभी किसी काम करने के लिए कोई फीस पे मत करिए जो कंपनी आपसे कोई फीस लेती है तो वह अपना रोज़गार बना रही है वह आपको सैलरी क्या देगी इसलिए समझदारी से काम ले भले ही आप कितने परेशान क्यूँ न हो कही कोई फीस ऑनलाइन पे न करे और किसी भी साईट पर ऑनलाइन काम तभी शुरू करे जब आपके सामने इनकम आने का अच्छा प्रमाण हो या कोई हो जिसने अपनी इनकम की है और ऑनलाइन पैसा कमाने में आपकी मदद करे।

By Google

किसी भी तरह की जानकारी के लिए गूगल पर जाकर अलग अलग साईट जरुर चेक करे और किसी भी तरह की तकनिकी जानकारी के लिए यूट्यूब पर 3-4 विडियो जरुर देख ले आपको काफी मदद मिलेगी। बस आप किसी खोये हुए व्यक्ति या रोड पर गिराए हुए रुपये गूगल पर मत सर्च करिएगा।
जैसे जैसे भारत टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ता जा रहा है लोगो के रोज़गार के अवसर भी बढ़ते जा रहे हैं मोबाइल और इन्टरनेट ने मिलकर एक रेवव्युलूशन सा ला दिया है टेक्नोलॉजी से जुड़े हर क्षेत्र में इन्टरनेट का दौर शुरू होने से लोगों की जिंदगी और आसान बन गयी है आज किस भी तरह की कोई भी जानकारी चाहिए तो इन्टरनेट पर बहुत ही आसानी से ले सकते हैं चाहे वह किसी भी क्षेत्र से हो। 

By Google

                                   By Google

आज आपको अगर रोजगार के नए नए अवसर ढूढ़ने हो आप यूट्यूब और वेबसाइट के जरिये जान सकते हैं। यहाँ तक कि आप शिक्षा भी इन्टरनेट के माध्यम से ले सकते हैं शुरूआती दौर में इन्टरनेट पर जानकारी इंग्लिश में ही मिल पाती थी लेकिन जैसे जैसे इन्टरनेट चलाने वाले ग्राहक भारत में बढ़े हैं सभी कम्पनी ने अपना बिज़नेस बढ़ाने के लिए हिंदी वेबसाइट और हिंदी विडियो भी बनाना शुरू कर दिया है। जानकारी के लिए यहाँ तक की अमेजान जैसी विदेशी कम्पनी से अपनी ऑनलाइन मार्केटिंग बढ़ाने के लिए अपनी वेबसाइट हिंदी में लांच कर दी है। कई किताबे जिसके लिए हमें अलग अलग बुक स्टाल पर भटकना पड़ता था और उसके बाद भी हमें नहीं मिल पाती थी आज आसानी से घर बैठे कम पैसे में हम इ-बुक भी खरीद सकते हैं और पेपर कम बर्बाद हो और पर्यावरण को बचाने में काफी मदद कर सकते हैं इस इन्टरनेट युग की शुरुआत होने से लोगो का बिज़नेस काफी बढ़ा है डिजिटल मार्केटिंग के द्वारा लोगों ने अपना पैसा भी बचाया है और प्रोडक्ट भी ज्यादा सेल किया है जिससे मुनाफा काफी बढ़ा है। आज आपको किसी तरह की जानकारी चाहिए कोई रोजगार ढूढ रहे हैं या कोई बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं अगर आपको जरा भी तजुर्बा नहीं है जरा भी जानकारी नहीं है यूट्यूब पर विडियो के माध्यम से घर बैठे बहुत ही आसानी से जान सकते हैं और सोच समझ कर सही निर्णय ले सकते हैं।

                                  By Google

वैसे तो इन्टरनेट पर कमाई फेसबुक, ट्विटर, वेबसाइट बना कर, एफिलिएट मार्केटिंग, यूट्यूब विडियो बनाकर, अच्छी फोटो बेचकर, फाईवर, उपवर्क जैसे साईट पर काम करके कर सकते हैं जो मेरी जानकारी में हैं जहाँ आप कभी धोखा नहीं खायेंगे और भी बहुत से नए तरीके मार्किट में आ रहे हैं इसलिए यूट्यूब पर विडियो देखते रहिए गूगल पर सर्च करते रहिये लेकिन इसे आप अपना करियर बनाना चाहते हैं तो अपना मनी बैकअप रखिये और इसे शुरू में दूसरा आप्शन चुन कर चले जब आपकी इनकम बढ़ जाये तब आप पूरी तरह से इसमे लग सकते हैं लेकिन शुरू में यदि इसे रोजगार का फर्स्ट आप्शन चुन कर पूरी तरह से लग जायेंगे तो हो सकता है इसमे सफलता न मिले क्यूंकि किसी भी काम को समझने और उसमे महारथ हासिल करने में थोडा वक़्त लगता है इनकम होगी लेकिन शुरू में बहुत कम होगी अगर आप बिना हार माने लगातार करते रहेंगे तो कुछ वर्षों बाद हो सकता है आपको कही जॉब करने की जरुरत न पड़े। "ऑनलाइन घर बैठे पैसे कैसे कमाए” जैसे विडियो ज्यादा से ज्यादा देखिये और सीखिए और जब पूरी तरह समझ जाए तभी ऑनलाइन वर्क शुरू करे।

इस  आर्टिकल का उद्देश्य किसी को बदनाम करना नहीं बल्कि जागरूकता लाना और डिजिटल इंडिया को सपोर्ट करना है। आशा करता हूँ आप अपने कार्य में जरुर सफलता होंगे।



By Sandeep Kumar Sunder

Tuesday, October 10, 2017

नहीं बंद होगा भारत में बिटकॉइन

बिटकॉइन जैसी मुद्रा को लेकर जो लोगों में जो डर था कि बिटकॉइन भारत में बंद हो सकता है लेकिन यह गलत फहमी को दूर करने के लिए सरकार ने अपना निर्णय सुना दिया है बिटकॉइन को भारत में लीगल कर दिया गया है जिससे बिटकॉइन का व्यवसाय करने वालों को बड़ी राहत मिली है।

एक न्यूज़ चैनल के मुताबिक इस मुद्रा पर पाबन्दी नही लगेगी बिटकॉइन को लेकर एक्सपर्ट्स में अलग अलग विचारधाराएं थी पहली विचारधारा थी इसे बंद किया जाए दूसरा था कि जैसा था वैसा छोड़ दिया जाए और तीसरा था के रेगुलेशन किया जाए।


इससे संबंधित लोगों से बातचीत की गई और संबंधित विभागों से सुझाव मांगा गया था तो सबसे ज्यादा लोग इस पक्ष में थे कि इस को रेगुलेट किया जाता है सूत्रों के मुताबिक राजस्व विभाग, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भी इसके पक्ष में था इसको रेगुलेट करना ही बेहतर होगा अगर रेगुलेट नहीं करेंगे और बंद कर देंगे तो इसका अवैध कारोबार काफी ज्यादा  बढ़ेगा इसकी वजह से जो अभी टैक्स थोड़ा बहुत आने की संभावना भी है वह भी टैक्स चोरी बढ़ती जाएगी इसमें से रेगुलेट किया जाए लेकिन इसे रेगुलेट कैसे किया जाए इसको लेकर 12 जून को कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी  उसमें यह सिफारिश की गई थी कि एक ऑपरेशनल टास्क फोर्स बनाया जाए ऑपरेशन ट्रांसपोर्ट 6 महीने के लिए बनाया जाए उसकी जिम्मेदारी है वह किसके रेगुलेशन की नई व्यवस्था क्या हो यह बताएं नई व्यवस्था तैयार करें जो रेगुलेशन की मौजूदा व्यवस्था अलग-अलग मामलों में है उसे किस तरह से और मजबूत किया जाए उसे यह सुझाव दे दूसरे जो कानून से इससे जुड़े हुए उसमें क्या और किस तरह से संशोधन किया जाए साथ ही यह बताएं कंजूमर के बीच में कैसे जागरुकता फैलाई जाए इसकी व्यवस्था करें और इसके बाद देखा जाएगा कि क्या रेगुलेशन करना वाकई में सही है सफल हो रहा है तो फिर आगे भी रेगुलेशन के लिए लॉन्ग टर्म स्थाई व्यवस्था की जाएगी और जून महीने का आखिरी दिन या आखिरी हफ्ते तक यह कमेटी अपनी रिपोर्ट वित्त मंत्री को सौंप देगी  के  उसके बाद हम देखेंगे कि इस बारे में क्या औपचारिक ऐलान होता है।
बिटकॉइन चलाने वालों को भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहिए और समय समय पर टैक्स भरते रहना पड़ेगा जिससे बिटकॉइन को भारत में बढ़ावा मिले और बिटकॉइन भारत में कभी बंद न हो
इससे कुल मिलकर हमारा ही फायदा है देश में आधुनिक तकनिकी के मार्ग खुलते जायेंगे और लोगों के कमाने के नए अवसर सामने आएंगे इसलिए हमें सरकार के इस निर्णय का समर्थन करते हुए अपना टैक्स समय पर भरना होगा जिससे हमारा यह देश तरक्की की लगातार आगे बढ़ता रहे और किसी भी देश से पीछे न रहे।


By Sandeep Kumar Sunder

Sunday, September 17, 2017

बिटकॉइन बदल सकता है आपकी दुनिया

रुपये डॉलर और विश्व के अलग अलग देशों में चलने वाली मुद्रा का नाम तो हम सब ने कही न कही सुना होगा लेकिन एक ऐसी  मुद्रा जो आपको रातो रात लखपति या करोड़पति बना सकती है इस मुद्रा का नाम अभी भी बहुत से लोगों ने नहीं सुना है और बहुत से हैं जिन लोगों ने नाम तो सुना है लेकिन इस बिटकॉइन के बारे में ठीक से जानते नहीं हैं। बिटकॉइन वैसे कहने के लिए तो एक ऐसी मुद्रा है जिसे हम छु नहीं सकते।


बस इसकी फोटो देख सकते हैं टीवी या कंप्यूटर और मोबाइल पर और महसूस कर सकते हैं लेकिन भारत में इसकी कीमत पिछले करीब 8 साल में साढ़े चार लाख गुना बढ़ी है पिछले कुछ सालों से भारत में इसका चलन बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है लेकिन भारत सरकार इस इलेक्ट्रोनिक करेंसी को लेकर अब तक कोई राय नहीं बना पाई है वित्त मंत्रालय की एक कमेटी अभी इस करेंसी पर अपनी रिपोर्ट तैयार ही कर रही है लेकिन इससे जुड़े आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं साल 2009 में बिटकॉइन 36 पैसे का था तो 2013 आते आते यह ₹12000 का हो गया पिछले 2 साल में इसका भाव तेजी से बढ़ता ही गया है और आज एक बिटकॉइन की कीमत 269412.31 रुपए हो गई है तो फिर क्यूँ नहीं बना सकती है यह मुद्रा आपको लखपति या करोड़पति।

इस बिटकॉइन पर सरकार का भी कोई  नियंत्रण नहीं है और सरकार भी इसकी कोई गारंटी नहीं लेती एक अनुमान के मुताबिक आज करीब ढ़ाई करोड़ से ज्यादा बिटकॉइन सरकुलेशन में है इसका इस्तेमाल बस हम इलेक्ट्रोनिक तरीके से ही कर सकते हैं इसका इस्तेमाल सैर सपाटा करने होटल बुकिंग के साथ साथ सट्टा बाजारी फिरौती कत्ल की सुपारी देने तक बिटकॉइन का इस्तेमाल किया जा रहा है।


आज कई वेबसाइट बिटकॉइन के कारोबार से जुड़ी है भारत में जेबपे और यूरोकॉइन जैसे वेबसाइट बहुत तेज़ी प्रचलित हो रही हैं इन वेबसाइट से बिटकॉइन का लेनदेन किया जाता है इस  बिटकॉइन को खरीदने के लिए आपके पास एक  बिटकॉइन वॉलेट होना चाहिए बिटकॉइन एक डिजिटल करेंसी है एक जटिल कोड के रूप में जिसे बनाने वाले माइनर कहे जाते हैं बिटकॉइन का कारोबार एक ब्लॉगचेन के द्वारा होता है जो बिटकॉइन वॉलेट युजर्स का नेटवर्क है पहली ब्लॉगचेन जापान के सातोशी नाकामोतो ने 31अक्टूबर 2008 बनाई थी कुछ लोग मानना हैं कि सातोशी एक सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट है तो कुछ लोगों के अनुसार यह सॉफ्टवेयर के महारथियों का एक बड़ा  ग्रुप है जो दुनिया भर में में फैला हुआ है सवाल यह हैकि बिटकॉइन आने वाले दिनोंकी मुद्रा  है या एक ऐसी लगातार उचाईयों की तरफ बढ़ने ईमारत जो कभी भी गिर सकती है। हालाँकि अब तक खबर आ चुकी है कि बिटकॉइन भारत में बंद नहीं होगा इसके बारे में मैं आने वाले ब्लॉग में इनफार्मेशन शेयर करूँगा आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद ।



By Sandeep Kumar Sunder