Friday, May 11, 2018

2018 की सबसे खूबसूरत शादी जहाँ फिल्मी सितारों ने रचा एक अलग ही रंग मंच


बॉलीवुड में यूँ तो बहुत सी हस्तियां हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से सफलता पाई। लेकिन सोनम कपूर की बात ही अलग है सोनम ने बहुत सी हिट फिल्में दी हैं तो कई फ्लॉप फिल्में भी दी लेकिन सोनम के करियर पर इसका कोई खास असर नही पड़ा।


फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी सोनम को लगातार फिल्में मिलती रही हैं। एक सुपरस्टार की बेटी होने का भी सोनम को बड़ा फायदा कहीं न कहीं जरूर हुआ।

For Livpure RO call 7619003822( only for Lucknow and nearest city)

खूबसूरती की अगर बात की जाए तो सोनम बॉलीवुड में किसी से कम नही हैं। अपनी खूबसूरती से सोनम ने सभी का दिल जीता है।

पिछले कई महीनों से सोनम की शादी की खबरे आ रही थी लेकिन सोनम हमेशा इस बात को खारिज करती रही जिससे यह लग रहा था कि अनुष्का शर्मा और अन्य कलाकारों की तरह सोनम भी सीक्रेट शादी करने वाली हैं।

For new launched I-Taste oxydent model click here....

लेकिन जब उनकी शादी पास आ गयी तो सोनम ने बताया कि हाँ वह शादी करने जा रही हैं अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ।


जिसमे कुछ नजदीकी मित्र और रिश्तेदार ही शामिल होंगे।10 मई  2018 को सोनम कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी की फोटो शेयर की।

जिसमे बहुत से फिल्मे सितारे सोनम की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए और जमकर डांस किया और अलग ही रंगमंच रच दिया। सोनम की यह शादी किसी अवार्ड फंक्शन से कम नही थी जिसमे विनर सिर्फ सोनम कपूर ही थी।

बॉलीवुड सितारों ने जो जमकर धूम मचाई है वह हैरान करने वाली है। मशहूर निर्माता निर्देशक करन जौहर ने भी जो डांस किया शायद ही किसी ने उन्हें पहले कभी ऐसे डांस करते देखा होगा। करन जौहर ने बॉलीवुड गानो पर लेडीज की तरह डांस कर सभी को चौका दिया।

सोनम ने कहा था कि उनकी शादी में बस कुछ ही लोग शामिल होंगे लेकिन शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में जो हुआ उसकी जरा सी भी उम्मीद सोनम की बातों से नही थी रिसेप्शन पार्टी में लगभग सभी बॉलीवुड के फेमस सितारे शामिल हुए। सभी ने उस रात की पार्टी को और भी शानदार बना दिया।

कंगना रनौत, रितिक रोशन, करीना सैफ, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, शाहिद कपूर उनकी पत्नी मीरा, करन जौहर, अभिषेक ऐश्वर्या लगभग पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ। उस रात को सभी ने ऐसा बना दिया जो सोनम के लिए यादगार पल बन गया।

सोनम कपूर आनंद आहूजा को सभी ने खूब आशीर्वाद दिया। पिता अनिल कपूर ने भी अपनी खुशी खूब जाहिर की और जमकर नाचे।

बोनी कपूर भी अपनी दोनों बेटियों खुशी और जहान्वी कपूर के साथ सोनम की पार्टी में शामिल हुए। शाहरुख और गौरी खान के अलावा लगभग पूरा बॉलीवुड सोनम की पार्टी में शामिल हुआ।

सोनम कपूर की अगली फिल्म वीरे दी वेडिंग 1 जून 2018 को रिलीज होगी। जिसके गाने यू ट्यूब पर बहुत पसंद किए जा रहे हैं।

उसके बाद उनकी अगली फिल्म संजू भी 29 जून 2018 को रिलीज होने वाली है।
                      रिसेप्शन पार्टी लाइव वीडियो

शादी के बाद सोनम के करियर को कितनी ऊंचाई मिलती है वह कितनी आगे तक जायेंगी यह बहुत जल्द पता चल जाएगा।

दोस्तों आपको क्या लगता है सोनम कपूर से सोनम कपूर आहूजा बनने के बाद सोनम क्या पहले की तरह ही दर्शकों के दिलो पर राज करेंगी हमे कमेंट में जरूर बतायें।

सोर्स ट्विटर, गूगल

No comments:

Post a Comment