Showing posts with label मनोरंजन. Show all posts
Showing posts with label मनोरंजन. Show all posts

Tuesday, April 30, 2019

अयान मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट हुई पोस्फोन

अयान मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र जो इस साल 2019 के आखिरी में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होनी थी अपनी रिलीज डेट से पोस्फोन होकर 2020 तक बढ़ा दी गयी है। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर कपूर और आलिया भट्ट हैं इसके अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी इस फिल्म में खास भूमिका में हैं।





इस फ़िल्म को बनाने का आईडिया 2011 में अयान को आया था 2013 में ये जवानी है दीवानी फ़िल्म की रिलीज के दौरान भी अयान इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। अनुमान यह था कि यह फिल्म 2019 तक पूरी हो जाएगी लेकिन अभी यह फ़िल्म पूरी तरह से थिएटर पर रिलीज होने के लिए तैयार नही हो पाई है।



रणवीर, आलिया और मौनी के चाहने वालो के लिए यह थोड़ी दुख की बात है उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। फ़िल्म में वी एफ एक्स का काम अभी बाकी है जो कि इस साल अभी पूरा नही हो पायेगा अगले साल मई जून तक साल 2020 में इस फिल्म के रिलीज होने की संभावना है।



आलिया भट्ट की फ़िल्म कलंक इस समय थिएटर में खूब प्रशंसा बटोर रही है आलिया एक बार फिर से एक नए अंदाज में दिखाई दे रही हैं उनकी अगली फिल्म जल्द ही आशिकी 3 रिलीज होगी जिसमें उनके साथ वरुण धवन नज़र आएंगे। इस फ़िल्म के निर्देशक मोहित सूरी हैं जिन्होंने अब तक बॉलीवुड में बहुत सी हिट फिल्में दी है सम्भावना यह है कि आशिकी3 जून 2019 तक रिलीज हो जाएगी।



मौनी रॉय की अगर बात करे तो अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी खूबसूरती से दर्शकों का खूब दिल जीता है यही वजह है बॉलीवुड में आते ही उनके पास फिल्मों की लाइन लगना शुरू हो गयी है आखिरी बार मौनी फ़िल्म केजीएफ और जॉन अब्राहम की फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर में दिखी थी। मौनी का अगला प्रोजेक्ट मेड इन चाइना और दबंग3 है। दबंग 3 में उनके साथ सलमान और सोनाक्षी दिखाई देंगे। मेड इन चाइना 30 अगस्त2019 तक रिलीज होगी जिसमें उनके साथ राजकुमार राव और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में हैं। दबंग3 20 दिसम्बर2019 तक रिलीज हो सकती है।




रणवीर कपूर आखिरी बार संजू मूवी में दिखे थे और बॉक्स ऑफिस पर एक दमदार परफॉर्मेंस दी थी उनका अगला प्रोजेक्ट ब्रह्मास्त्र 2019 में आने उम्मीद थी लेकिन फ़िल्म का काम पूरा न हो पाने की वजह से इसकी डेट 2020 तक चली गयी है।



जब फ़िल्म में अमिताभ बच्चन के साथ रणवीर, आलिया और मौनी जैसे हिट कलाकार हो तो दर्शकों को तो इंतजार रहेगा ही। ब्रह्मास्त्र की टीम इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है उम्मीद यही है कि अयान मुखर्जी की फ़िल्म ब्रह्मास्त्र 2020 में जल्द से जल्द रिलीज हो जाएगी। प्रिय पाठकों आपको क्या लगता है आलिया और मौनी की इस फ़िल्म में कौन ज्यादा दमदार होगा। किसकी खूबसूरती का जादू सबसे ज्यादा चलेगा नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
इमेज सोर्स गूगल, ट्विटर

Sunday, January 27, 2019

साउंड रिकार्डिस्ट कैसे बने

टेलीविज़न सीरियल, फिल्म में साउंड रिकार्डिस्ट का काफी खास रोल होता है शूटिंग करने के साथ अगर एक्टर की  आवाज की मैचिंग बराबर नहीं है तो शूटिंग का कोई फायदा नहीं है इसलिए किसी भी शूटिंग को करते समय डायलॉग मिलना जरुरी होता है पारिवारिक शो में लेडीज आर्टिस्ट के कपड़े ऐसे होते हैं और वह ज्वेलरी भी ज्यादा पहनती है जिससे डायलॉग न मिलने पर बार-बार माईक सही करवाना पड़ता है क्योंकि ज्वेलरी की आवाज से आर्टिस के डायलॉग सही से नहीं मिल पाते है ऐसे में साउंड रिकार्डिस्ट का काम थोड़ा मुश्किल हो जाता है कई बार साउंड न मिलने पर भी रिटेक होता है


साउंड रिकार्डिस्ट  

फिल्म इंडस्ट्री में यह काम एक ऐसा ऑप्शन है जहां पर बहुत ही कम समय में काम सीखकर आप पैसा कमाने लगते हैं और यहां पर आपको पढ़ाई की जरूरत नहीं पड़ती बस आपको उस काम को समझने की जरूरत है आर्टिस्ट का माइक किस तरह से लगाना है बस यह समझने की जरूरत होती है और ज्यादातर लेडीस आर्टिस्ट को किस तरह से माइक लगाना है या समझने की जरूरत होती है एक साउंड रिकार्डिस्ट की सैलरी(पर डे) कम से कम 2000-3000 रुपये या उससे ज्यादा प्रोजेक्ट के बजट के हिसाब से होता है और शिफ्ट बढ़ती है तो एक्स्ट्रा शिफ्ट  का पैसा और साथ ही कन्वेंस दिया जाता है साउंड रिकॉर्डिंग असिस्टंट को भी एक्स्ट्रा शिफ्ट और कन्वेंस का फायदा मिलता है और असिस्टंट की भी मिनिमम सैलरी 1 दिन की कम से कम 500 रुपये या उससे ज्यादा प्रोजेक्ट के बजट के हिसाब से होती है


साउंड रिकॉर्डिस्ट असिस्टंट कैसे बने ?

साउंड रिकॉर्डिस्ट असिस्टंट का काम एक्टर का सीन से पहले उनके मेकअप रूम में माइक पहुंचाना होता है और शूटिंग खत्म होने के बाद माइक वापस लेना होता है अगर एक भी माइक खो गया तो 70000 रुपये या जो भी कीमत हो उसका पैसा भरना पड सकता हैं इसलिए इस काम को भी बहुत ही सावधानी से करने वाला है इस काम के लिए कोई ख़ास पढाई की जरुरत नहीं होती है अगर फिल्म में जाना है और अच्छा पैसा कमाना है तो आप काम के साथ इंग्लिश भाषा भी अछे से सीख लीजिये  


बूममैन कैसे बने?

एक एक लंबे से लोहे के डंडे में बड़ा माईक लगा होता है उसे बूम कहते हैं इसका इस्तेमाल आउटडोर और इंडोर सोनो सीन में होता है बूम की जरूरत तब पड़ती है जब एक्टर की आवाज बराबर साउंड रिकार्डिस्ट को नहीं मिल पा रही हो या फिर जब किसी चीज़ के गिरने, टूटने जैसे मटका फूटने, तलवार के आपस में लड़ने या ऐसी चीजों की साउंड लेने के काम आता है जिसमे माईक नहीं लगा सकते यह एक एडिशनल आप्शन होता है साउंड रिकार्डिस्ट के पास बूम को पकड़ने वाले लड़के को बूम मैन कहते हैं यह काम दूर से देखने में बहुत आसान लगता है जब बूम को एक ही पोजीशन में पकड़कर बहुत देर तक खड़ा रहना पड़ता है तो अच्छे अच्छों की हालत ख़राब हो जाती है यह काम वही कर सकता है जिसे इस कम को करने की प्रैक्टिस होती है

इंडोर सीन में इसकी जरुरत तब पड़ती है जब एक्टर की आवाज सही से नहीं मिल पा रही है जब वह डायलोग बोलने के साथ कोई काम कर रहा हो जैसे फीमेल एक्टर बर्तन मांज रही हो, खाना बना रही हो या कोई ऐसा काम कर रही हो जिससे डायलोग सही से नहीं मिल पा रहे हो दूसरी एक्टिविटी करने पर, जैसे कोई एक्टर तलवार में धार लगा रहा हो डायलोग बोल रहा हो या बारिश के सीन में डायलोग बोल रहा हो बिजली कड़कने के साथ कोई डायलौग बोल रहा हो ऐसे में साउंड रिकार्डिस्ट को आवाज बराबर नहीं मिल पाती ऐसे सीन में एक्टर को पूरा सीन जहाँ डायलौग न मिले हो वहां डबिंग करनी पड़ती है जरूरत होती है इंडोर सीन की शूटिंग के दौरान कभी-कभी ऐसा होता है कि आदेश की आवाज बराबर निबंध आती है यही वजह है की आउटडोर शूटिंग करने के बाद हमें इसकी अलग से डबिंग करवानी पड़ती है
आउटडोर सीन में सबसे ज्यादा डबिंग की जरुरत पड़ती है कभी चिड़ियों की चहचाहट, ट्रेन या गाड़ियों की आवाज या अन्य तरह की दूसरी आवाज इतना परेशान करती है की आर्टिस्ट की आवाज सही से नहीं मिल पाती है इसलिए ज्यादातर सीन डब करने पड़ते हैंअगर कोई सीन ऐसा है जहाँ एक्टर चलते चलते डायलाग बोल रहा है तो साउंड रिकार्डिस्ट और बूम मैन को भी एक्टर के साथ चलना पड़ता है

साउंड रिकॉर्डिस्ट या उसके असिस्टेंट की एक भी गलती से पूरे सीन के डायलॉग फिर से डब करने पड़ सकते हैं जिसकी वजह से एक्टर का पर डे का खर्चा भी बढ़ सकता है जो एक हजार या एक करोड़ भी हो सकता है जिससे  आपकी नौकरी भी जा सकती है या फिर आप को हर्जाना देना पड़ सकता है या हो सकता है आपको दोबारा काम भी न मिले इसलिए साउंड रिकार्डिस्ट को भी अपना काम बहुत ध्यान से करना होता है

साउंड रिकॉर्डिस्ट को अगर शूटिंग सेट पर शूटिंग के दौरान अगर किसी और के बोलने की वजह से आवाज मिलने में दिक्कत हो रही है तो वह शूटिंग रुकवा भी सकता है और अगर आपका व्यवहार किसी एक्टर के साथ या फिर  किसी भी सीनियर के साथ अच्छा नहीं हुआ तो आपको आगे काम नहीं मिलेगा इसलिए आप इंडस्ट्री में कोई भी काम करें लेकिन अपना व्यवहार सभी के साथ अच्छा रखें अगर कोई आपको कुछ बोल भी देता है तब भी आपको उसे जवाब नहीं देना है अपनी गलती को समझना होगा क्योंकि इस इंडस्ट्री में काम करने के लिए ना सिर्फ आपको अपने काम का ध्यान रखना होगा बल्कि अपने व्यवहार का भी ध्यान रखना होगा खासतौर से और बड़े लोगों के साथ
यह एक ऐसा काम है जिसमें आप बहुत जल्दी काम सीख कर पैसा कमाने लगते हैं और खुद को सरवाइव कर सकते हैं इसलिए अगर आपके पास पैसा नहीं है आप एक गरीब परिवार से हैं तो पहले आप फिल्म इंडस्ट्री में यह काम सीखिए कुछ दिन काम करके पैसा इकट्ठा करिए अपनी पहचान और भी लोगों से बनाईये फिर अपने इंटरेस्ट के हिसाब से सही दिशा में अपना करियर बनाईये


शुरू में आपको हो सकता है अप्रिनटीस की तरह काम करना पड़े उसके बाद थोड़ा सा काम सीख जाने पर आपकी सैलरी की शुरुआत हो जाएगी इंडस्ट्री में जब आपको लोग जानने लगेंगे फिर आपको काम मिलने लगेगा। इसलिए इंडस्ट्री में काम करने और नार्मल सैलरी से अच्छा पैसा कमाने के लिए यह एक बेहतर जरिया है अगर इंडस्ट्री में आपकी पहचान नहीं है तब भी आप लोगों से मिलिए ऑफिस में जाईये शूटिंग सेट पर जाईये साउंड रिकार्डिस्ट या प्रोडक्शन मेनेजर या किसी से भी मिलिए हो सकता है आपका व्यवहार किसी को पसंद आ जाए जो आपको लगवा दे या किसी और डिपार्टमेंट में लगवा दे बस एक एंट्री मिले तो आप न मत करे शुरू में अंदर जाने के लिए जिस तरह भी मौका मिले आप न मत करे एक बार आपको कोई भी काम मिल गया तो फिर आप कुछ दिन फिल्म इंडस्ट्री को समझ कर अपने हिसाब से सही डिपार्टमेंट का चुनाव कर सकते हैं उसके बाद आपकी सैलरी जब पक्की हो जाये तब आप यूनियन का कार्ड भी बनवा लीजिये जो बहुत जरुरी होता है अगर आप ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है और फिर भी अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं तो यह एक बेहतर विकल्प है  

Sunday, January 20, 2019

बॉलीवुड में अपना करिएर कैसे बनाए?

मेकअप मैन और हेयर ड्रेसर:

मेकअप आर्टिस्ट के काम में भी बहुत ही अच्छा करियर है एक मेकअपमैन असिस्टेंट का मिनिमम पर डे कम से कम ₹500 होता है लेकिन अगर वह थोड़ा बहुत भी जानकार है तो उसका पर डे हजार रुपए तक भी होता है और जो बड़े मेकअप आर्टिस्ट होते हैं उनका पर डे प्रोजेक्ट के बजट के हिसाब से अलग अलग होता है मेकअप मैन को टेलीविजन शो में तो आसानी से काम मिल जाता है और साथ ही समय-समय पर ऐड फिल्मों में भी काम करने का मौका मिलता है इसके अलावा इसके अलावा उन्हें फिल्मों में भी आसानी से काम मिल जाता है इसके अलावा इन्हें फैशन शो होते हैं, अवॉर्ड शो, रियलिटी शो में भी काम करने का मौका मिल जाता हैं यहां पर भी मेकअप मैन को अपना हुनर दिखाने का अच्छा मौका मिलता है वह एक प्रोजेक्ट को करते करते पार्ट टाइम में और भी दूसरी जगह से अपना पर डे बना लेते हैं।
इस काम को करने के लिए आपको कुछ खास क्वालीफिकेशन की जरूरत नहीं पड़ती बस आपके अंदर किसी की खूबसूरती को और भी ज्यादा तराशने का हुनर होना चाहिए जिसके लिए आपको थोड़ा समय देना पड़ेगा मन लगाकर काम सीखना पड़ेगा। तभी कुछ समय के बाद आपके अंदर यह हुनर आ पायेगा। अगर आपको यह काम करना है तो पहले किसी मेकअप दादा के साथ एक असिस्टेंट की तरह काम करना पड़ेगा। शुरू में हो सकता है आपको मेकअप करने का मौका ना दिया जाए बस आपको शूटिंग सेट पर खड़े रहकर मेकअप दादा की मेकअप किट और उनका बैग पकड़ने का मौका मिले और बाद में धीरे धीरे आपको आर्टिस्ट के फेस पर पफ मारने का मौका भी मिलेगा धीरे-धीरे एक्टर का भी आप पर विश्वास बनता है फिर आप को काम आने पर मेकअप का मौका दिया जाता है शुरू में अगर आप नए हैं तो आर्टिस्ट भी आपसे मेकअप करवाना पसंद नहीं करते हैं और कई बार ऐसा भी होता है कि आपको काम आते हुए भी अगर आर्टिस्ट आपको नहीं जानता तो वह आपसे काम करवाना पसंद नहीं करता।

एक एक्टर हमेशा उस आर्टिस्ट से मेकअप करवाना चाहेगा जिसे वह जानता है कि वह अपने काम में परफेक्ट है यह काम ऐसा है कि अगर आप के ऊपर आर्टिस्ट का विश्वास बन गया तो आर्टिस्ट आपको अपना पर्सनल मेकअप मैन बना लेता है और आपकी सैलरी वही देता है और आपको एक अच्छी सैलरी और रिस्पेक्ट भी ज्यादा मिलती है जितने बड़े आर्टिस्ट के आप मेकअप मैन होंगे उतनी ज्यादा रिस्पेक्ट आपको बाकि के टेकनिशियन भी देते हैऔर आपको फिर मेकअप का ही नहीं बल्कि आर्टिस्ट की बाकी चीज़ों का भी ध्यान रखना पड़ता है।

लेडीज आर्टिस्ट के मामले में ज्यादातर ऐसा होता है वह हमेशा अपना पर्सनल मेकअप मैन से ही मेकअप करवाना पसंद करती हैं या फिर किसी एक से ही मेकअप करवाना पसंद नहीं करती हैं चाहे प्रोडक्शन हाउस उन्हें एक्स्ट्रा मेकअप दादा क्यों ना उपलब्ध करवा रहे हो मेल एक्टर भी अपना स्टेटस मेंटेन करने के लिए पर्सनल मेकअप मैन रखना पसंद करते हैं यह सब एक दूसरे को देख देख कर आर्टिस्ट अपना स्टेटस ऊंचा बनाने के लिए पर्सनल मेकअप मैन रखते हैं अगर आर्टिस्ट मेकअप मैन को अफोर्ड कर सकते हैं और उनका काम अगर अच्छा चल रहा है तो वह पर्सनल मेकअप मैन रखना जरूर चाहेंगे।

मेकअप मैन को भी काम करने के लिए यूनियन से कार्ड बनवाना पड़ता है फिल्म इंडस्ट्री में मेकअप दादा को मेकअप आर्टिस्ट कहा जाता है टेलीविजन इंडस्ट्री में हर प्रोडक्शन हाउस में एक मेकअप दादा होते हैं जिन्हें काफी तजुर्बा होता है जिन्हें किसी भी प्रोडक्शन हाउस से आसानी से कांटेक्ट मिल जाता है फिर उस प्रोडक्शन हाउस के जितने भी धारावाहिक शुरू होते हैं उन सब में वह अपने नीचे मेकअप आर्टिस्ट रखते जाते हैं और उन मेकअप आर्टिस्ट के नीचे भी दो-तीन असिस्टेंट होते हैं मतलब किसी भी शो में एक बड़ा मेकअप मैन होता है जिसकी सारी जिम्मेदारी होती है और उनके नीचे कुछ असिस्टेंट होते हैं मेकअप दादा जिसका प्रोडक्शन हाउस से कांटेक्ट होता है वह जब चाहे किसी भी मेकअप आर्टिस्ट या उसके असिस्टेंट को शो से निकाल कर बाहर कर सकते हैं इसलिए आपको अपने काम में एक्सपर्ट होने के साथ-साथ अपना व्यवहार अपनी टीम के सभी लोगों से बनाकर रखना होता है और इस बात का काफी ध्यान रखना पड़ता है अगर कोई कुछ बुरा भी आपको बोल दे तो आपको धैर्य से काम लेना होगा आप कोशिश करें कि आप उन्हें जवाब न दें और आपके साथ कोई प्रॉब्लम होती है तो आप अपने सीनियर से डिस्कस कर सकते हैं या फिर प्रोडक्शन हाउस में जो प्रोडक्शन मैनेजर हों उनसे डिस्कस करें हमेशा खुश रखे और सभी को रिस्पेक्ट दे यही सफलता का मंत्र है

हेयर ड्रेसर:

मेकअप आर्टिस्ट और हेयर ड्रेसर की आपस में काफी बनती है क्योंकि एक्टर को रेडी करने का काम इन दोनों के  सहयोग से होता है। एक्टर को रेडी करने के लिए इन दोनों का आपस में तालमेल होना बहुत जरूरी है जैसा कि मैंने बताया की हर एक प्रोडक्शन हाउस में एक मेकअप आर्टिस्ट होता है और उसके नीचे उसके असिस्टेंट होते हैं उसी तरह हर प्रोडक्शन हाउस में एक हेयर ड्रेसर भी होती है जो सभी शो में हेयर का काम संभालती हैं और वह भी अपने नीचे हर एक शो में एक असिस्टेंट रखती है जिसे परफेक्ट काम आता है और उस हेयर ड्रेसर के नीचे 2-3 असिस्टेंट होते हैं
भारत में बनने वाली फिल्म और धारावाहिकों में ज्यादातर मेकअप आर्टिस्ट लड़के होते हैं और हेयर ड्रेसर लड़की होती है जबकि हॉलीवुड फिल्मों में या हॉलीवुड टेलीविजन शो में मेकअप आर्टिस्ट का काम लड़कियां भी करती हैं बॉलीवुड और इंडियन टेलिविजन का हॉलीवुड से काफी डिफरेंस है मेकअप आर्टिस्ट और हेयर ड्रेसर की आपस में इतनी बनती है कि वह एक दूसरे काफी अच्छे दोस्त बन जाते हैं और बहुत बार कई लोग शादी भी कर लेते हैं हेयर ड्रेसर अपने हिसाब से जब चाहे अपने नीचे के असिस्टेंट को निकाल सकती हैं इंडस्ट्री में मेकअप मैन और हेयर ड्रेसर के बिना काम करना इंपॉसिबल है क्योंकि हर एक्टर चाहता है वह कैमरे के सामने और बेहतर दिखे इसके लिए अपनी खूबसूरती को निकालने के लिए उसे मेकअप मैन और हेयर ड्रेसर की जरूरत पड़ती है फीमेल आर्टिस्ट इसका ख़ास ध्यान रखती हैं जिस तरह  शेयर ड्रेस दादा किसी एक्टर को उसके कपड़ो द्वारा उसके किरदार में ढालने की कोशिश करते हैं उसी तरह मेकअप आर्टिस्ट और हेयर ड्रेसर दोनों ही एक्टर को उनका लुक देकर आर्टिस्ट को अपने काम के जरिये और भी ज्यादा उनके करैक्टर में ढालने की कोशिश करते हैं जब बाहरी रंग रूप से जब आर्टिस्ट खुद को उस किरदार में देखते हैं तभी वह अभिनय और भी बेहतर कर पाते हैं क्योंकि तभी अंदर से उसका करैक्टर के हिसाब से फीलिंग आती है
धार्मिक शो( माईथो), फाइट सीन और हॉरर शो में तो एक्सपर्ट मेकअप आर्टिस्ट और हेयर ड्रेसर की काफी डिमांड है। उन्हें तो डबल पैसे दिए जाते हैं उन्हें उनका काम दिखाने के। किसी का मर्डर हो गया तो ब्लड लगाना है  किसी को चोट का निशान देना हो या किसी को साधु बनाना हो तो विग लगाना पड़ता है इस तरह के बहुत से काम दोनों लोग करते हैं ऐसे में हेयर ड्रेसर न सिर्फ फीमेल आर्टिस्ट के लिए काम करती है बल्कि मेल आर्टिस्ट के लिए भी काम करती है मेल एक्टर के बाल भी सेट करने का काम कभी कभी हेयर ड्रेसर को दिया जाता है जिस तरह मेकअप दादा को मेकअप आर्टिस्ट कहते हैं उसी तरह हेयर ड्रेसर को ताई या हेयर ताई भी कहते हैं दादा का मतलब होता है भैया और ताई का मतलब होता है दीदी। बंगाली में भैया को दादा बोलते हैं और मराठी में दीदी को भाई बोलते हैं मेकअप और हेयर ड्रेसर का काम ऐसा काम होता है जिन्हें शूटिंग शुरू होने से पहले अपना काम शुरू करना पड़ता है और शूटिंग जब चल रही हो तब भी काम करना पड़ता है इसके अलावा जब शूटिंग खत्म हो जाती है उसके बाद भी आर्टिस्ट का मेकअप निकालना पड़ता है इसलिए मेकअप आर्टिस्ट को शूटिंग शुरू होने से लेकर शूटिंग चलने और शूटिंग खत्म होने के बाद भी काम करना पड़ता है यही वजह है किसी भी शूटिंग के शुरू होने से 2 घंटे पहले मेकअप आर्टिस्ट और हेयर ड्रेसर को सेट पहुंचना बहुत जरूरी होता है नहीं तो शूटिंग शुरू होने में देर हो सकती है या रुक सकती है।

शूटिंग चलने के दौरान सेट पर एक दो मेकअप आर्टिस्ट और हेयर ड्रेसर को रहना पड़ता है मेकअप अपना काम देखता है और हेयर ड्रेसर को लेडीज आर्टिस्ट के बाल बार-बार सही करने पड़ते हैं समय समय पर फीमेल आर्टिस्ट के बालों का भी टच अप करना पड़ता है और सेट पर अगर कोई सबसे ज्यादा बातें करते हैं तो वह है मेकअप आर्टिस्ट और हेयर ड्रेसर। सबसे ज्यादा गप्पे वही लोग मारते हैं क्यों की शूटिंग चलने के दौरान भी ज्यादातर मेकअप आर्टिस्ट फ्री होते हैं और उन्हें अगर गप्पे मारने का मौका मिल जाता है तो वह पीछे नहीं हटते और इस वजह से कई बार शूटिंग में भी डिस्टरबेंस आ जाता है डायरेक्टर को रिटेक करने पड़ते हैं  फिल्मों में यह लोग काफी प्रोफेशनल होते हैं मेकअप आर्टिस्ट हेयर ड्रेसर वह लोग भी शूटिंग में काफी सहयोग देते हैं शूटिंग के दौरान डिस्टरबेंस पैदा नहीं करते हैं मजे की बात तो यह है कि जब शूटिंग चलने के दौरान टीवी शो में जब कभी आवाज का डिस्टरबेंस होता है और सायलेंस की आवाज आती है तो यह गप्पे मारने वाले मेकअप आर्टिस्ट खुद ही चुप होकर साईलेंस बोलते हैं कि जैसे उन्होंने कुछ किया ही नही हो

मेकअप आर्टिस्ट और हेयर ड्रेसर को अपने शो के अलावा बहुत बार रियलिटी शो में किसी अवॉर्ड फंक्शन, अड़ फिल्म में अपने शो के साथ नई नई जगह जाने का मौका भी मिलता है मेकअप आर्टिस्ट और हेयर ड्रेसर शादियों में जाकर भी किसी दुल्हन का सजाने का काम कर कर मोटा पैसा कुछ ही घंटो में कमा आते हैं मतलब यह काम से बस पार्लर तक ही सीमित नहीं है यहां पर भी आप लाखों की कमाई और अपना नाम कमा सकते हैं मॉडलिंग में तो इन दोनों की काफी डिमांड है जहां पर यह लोग अच्छा पैसा कमाते हैं

माईथो सीरियल मतलब धार्मिक सीरियल जैसे महाभारत, रामायण, हातिम ताई इस तरह के शो करने में मेकअप आर्टिस्ट को अच्छी सैलरी मिलती है किसी को बभूत लगाना हो किसी को बहुत ज्यादा काला करना हो चेहरा कलरफुल करना हो या फिर बाल सेट करना हो बाल लंबे करने हो किसी को राक्षस का हुलिया देना इन्ही के टैलेंट से ही एक नॉर्मल आदमी बहुत ही खतरनाक दिखने लगता है और खतरनाक आदमी भी साधारण दिखने लगता है

काम कैसे ढूढ़े?


आपको मेकअप का काम आता हो या नहीं लेकिन अगर आप यह काम करना चाहते हैं तो आप किसी भी प्रोडक्शन हाउस में जाकर मेकअप आर्टिस्ट या हेयर ड्रेसर से मिलकर उनसे एक असिस्टेंट का काम मांग सकते हैं अगर आपको इस बारे में नहीं मालूम है कौन-कौन से प्रोडक्शन हाउस फिल्में बनाते हैं या धारावाहिक बनाते हैं? तो इसके लिए फिल्म और धारावाहिक शुरू या खत्म होने पर प्रोडक्शन हाउस के नाम आते हैं वहां पर हेयर ड्रेसर और मेकअप आर्टिस्ट के भी नाम आते हैं तो आप उन प्रोडक्शन हाउस के एड्रेस पर जाकर या शूटिंग के दौरान सेट पर  जाकर मेकअप आर्टिस्ट या हेयर ड्रेसर से मिल सकते हैं। इसके अलावा आप प्रोडक्शन मैनेजर से भी मिलकर एक असिस्टेंट के तौर पर भी काम कर सकते हैं अगर आप को इस काम का जरा भी अंदाजा नहीं है तब भी आप इस जगह पर जाकर काम मांग सकते हैं आपको एक असिस्टेंट की तरह काम करने का मौका मिल सकता है लेकिन आपको हो सकता है कि शुरू में कुछ भी पैसा ना मिले लेकिन जब आप धीरे धीरे चार-पांच महीने में थोड़ा भी काम सीख जाएंगे तो आपको कन्वेंस प्रोडक्शन हाउस की तरफ से मिलने लगेगा यहां से आप की शुरुआत होगी और आपका काम करने में और भी मन लगेगा लेकिन शुरू मैं आपको थोड़ा सा ध्यान रखना पड़ेगा और काम को मन लगाकर सीखना पड़ेगा और किसी भी किसी की भी बात का बुरा नहीं मानना है अपना व्यवहार सभी के साथ अच्छा रखना है तभी आप इंडस्ट्री में आगे तक जाएंगे। आपको एक खास बात बता दूं कि इंडस्ट्री में काम बिना किसी के रिफरेंस नहीं मिलता है अगर आपको काम चाहिए तो किसी ना किसी का रिफरेंस तो देना ही पड़ेगा नहीं तो आपको किसी से दोस्ती बनानी पड़ेगी कुछ पैसे खर्च करें और फिर कुछ महीनों के बाद हो सकता है आपको काम मिल जाए। एक और तरीका है आप किसी इंस्टीट्यूट को ज्वाइन कर लीजिए जहां यह काम सिखाया जाता हो  आज के समय में ऐसे बहुत से प्राइवेट इंस्टीट्यूट खुले हुए हैं जहां पर अच्छी ट्रेनिंग दी जाती है हर डिपार्टमेंट के बारे में। जब आप उनके इंस्टिट्यूट को ज्वाइन करते हैं और पैसा खर्च करते हैं तो वह लोग आपको किसी ने किसी प्रोडक्शन हाउस में भेज देते हैं जहां से आप काम सीखने के बाद इस काम में अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। आपको आप को मेरी तरफ से शुभकामनाएं और आप अपने काम में सफल हो।

Thursday, September 6, 2018

सोनम कपूर को पीछे कर प्रियंका निकल गयी आगे और कर ली सीक्रेट शादी

सोनम कपूर को पीछे कर प्रियंका निकल गयी आगे और कर ली सीक्रेट शादी


जहां इन दिनों सोनम कपूर की शादी की चर्चा सुर्खियों में है वही प्रियंका चोपड़ा की शादी की खबरे बहुत तेज़ी से वायरल हुई हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा सीक्रेट शादी नहीं करेंगी।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह जब भी शादी करेंगी तो सारी दुनिया को बता कर शादी करेंगी कि मैं शादी करने जा रही हूँ।
प्रियंका की शादी का मामला एक बार फिर सुर्खियों में तब आ गया जब उन्हें एक ब्रेसलेट पहने देखा गया जो कि बिल्कुल मंगलसूत्र जैसा दिखता है।

सोशल मीडिया पर प्रियंका की सीक्रेट शादी की खबरें बहुत तेज़ी से वायरल हुई और एक बार के लिए लगा सोनम कपूर रह गयी पीछे प्रियंका चोपड़ा इस मामले में आगे निकल गयी।

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड हसीनाओं की शादी की खबरें जोरों पर हैं।

कभी एली अल्वेरम की शादी की खबरें आती हैं तो कभी यह पता चलता है कि दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के पेरेंट्स के साथ शादी की शॉपिंग कर रही हैं बाद में ख़बरों को ज्यादातर खारिज कर दिया जाता है।

लेकिन यह खबर इस बार पक्की है कि सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ इस महीने में ही शादी करने वाली हैं। इस समय बॉलीवुड और सोशल मीडिया पर सोनम की शादी की खबरें बहुत तेजी से वायरल हुई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर सफाई देते हुए कहा है कि कल्पना करने की भी हद होती है ब्रेसलेट को मंगलसूत्र कैसे समझा जा सकता है। प्रियंका ने साफ कह दिया है कि वह जब भी शादी करेंगी तो सभी को बता कर शादी करेंगी उनकी शादी सीक्रेट शादी नही होगी।



प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई है बॉलीवुड में उनकी वापसी तय हो गई है सुल्तान और टाइगर जिंदा है के बाद अली अब्बास जफर के निर्देशन में शुरू होने जा रही फिल्म भारत की शूटिंग शुरू होने का प्रियंका को इंतजार है।

फिल्म भारत मे सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा एक साथ काम करेंगे। सलमान खान और प्रियंका पूरे 10 साल के बाद एक साथ काम करेंगे।

सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ मुझसे शादी करोगी, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, सलाम-ए-इश्क तीन फिल्मों में काम किया है।

अब पूरे 10 साल के बाद एक बार फिर सलमान और प्रियंका की जोड़ी ब बॉलीवुड में वापसी करेगी प्रियंका के चाहने वालों की कमी नहीं है और 3 साल के बाद प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपनी वापसी कर रही है। प्रियंका के फैंस के लिए बहुत ही खुशी की बात है कि वह अपनी देसी गर्ल को एक बार फिर हिंदी सिनेमा में देख पाएंगे।

मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाली यह देसी गर्ल ने न सिर्फ अपने शहर का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। प्रियंका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अंदाज मूवी से की थी जिसमें उनके सह-कलाकार अक्षय कुमार और लारा दत्ता थे और यह फिल्म सुपर हिट हुई थी।

प्रियंका ने बॉलीवुड में धीरे धीरे अपना सिक्का जमाया और फिर उसके बाद हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई। अब बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कोई ऐसा नहीं है जो प्रियंका चोपड़ा को पहचानता न हो। मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा ने भारत का भी नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। सलमान इन दिनों रेस 3 की शूटिंग कर रहे हैं जो कि इस फिल्म का आखिरी शेड्यूल है।

रेस 3 की शूटिंग पूरी होने के बाद वह फिल्म भारत की शुरुआत प्रियंका चोपड़ा और अली अब्बास जफर के साथ होगी।

फिल्म भारत 2019 में ईद के दिन रिलीज की जा सकती है। यह फिल्म ओडी टू माई फादर की रीमिक्स है।

टाइगर जिंदा है जैसी सुपरहिट देने के बाद एक बार फिर अली अब्बास जफर सलमान खान के साथ काम करेंगे। प्रियंका ने तो यह साफ कर दिया कि वह अपनी शादी बाकी दूसरे स्टार की तरह सीक्रेट तरीके नही करेंगी लेकिन आप चाहें तो आप सीक्रेट शादी कर सकते हैं।

आपको क्या लगता है पूरे 10 साल के बाद भी प्रियंका और सलमान में वही केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। क्या दर्शक फिर से उन्हें इतना पसंद करेंगे नीचे कमेंट में हमे जरूर बताएं।
सोर्स ट्विटर, गूगल

Friday, June 29, 2018

रणबीर कपूर की फिल्म संजू बनी साल 2018 की सबसे हिट फिल्म

संजू फिल्म लेटेस्ट रिव्यु


Diya Mirja playing as Sanjay Datt wife Manyata Dutt role


29 जून 2018 को रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म संजू। इस फिल्म को 5 में से 4 स्टार मिले हैं तो किसी ने 10 में से 100 नंबर भी दिए हैं। दर्शकों ने इस फिल्म की खूब तारीफ की है।

Ranbeer kapoor as Sanjay Dutt



दर्शकों ने रणबीर कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। रणबीर ने एक बार फिर यह बता दिया है कि कॉम्पिटिशन चाहे कितना भी हो बॉलीवुड में लेकिन रणबीर एक लंबी रेस के खिलाड़ी हैं।



एक्सपर्ट तरण आदर्श के मुताबिक यह फिल्म एक 2018 कीसबसे बेहतर फिल्म साबित ही सकती है। रणबीर ने संजू फिल्म के लिए अपना काफी समय दिया है। रणबीर को जो भी नई फिल्मे आफर की गई उसे इस फिल्म की वजह से एक किनारे कर दिया। 



यह फिल्म एक ऐसी फिल्म है जिसने रणबीर की अब तक कि रिलीज हुई सभी फिल्मों से बेहतर ओपनिंग दी है। पहले ही दिन इस फ़िल्म ने लगभग 34 करोड़ 75 लाख रुपये का बिज़नेस किया है। इस फिल्म की रफ्तार को देखकर बस यही लगता है कि यह फिल्म बहुत आगे तक जाएगी।




बर्फी के बाद रणबीर ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया है। आप भी इस फिल्म को जरूर देखें क्योंकि यह फिल्म इंसान को अपनी परेशानियों से लड़कर मजबूती से टिके रहने की सीख देती है साथ ही यह बताती है कि जिंदगी में कितनी भी परेशानियां आए कभी हार नही माननी चाहिए हमेशा उनसे लड़ने के लिए तैयार और उसे खत्म करने की ताकत रखनी चाहिए।



रणबीर कपूर लगभग संजय दत्त जैसे ही नज़र आ रहे हैं। रणबीर ने इस फिल्म पर काफी फोकस किया है। संजय दत्त के किरदार के लिए काफी मेहनत की है जो फिल्म में साफ दिखता है। एक बार के लिए रणबीर की बॉडी लैंग्वेज देखकर कोई भी धोखा खा जाएगा कि वह रणबीर कपूर नही संजय दत्त हैं।
   

खबरों के मुताबिक रणबीर कपूर ने संजू फ़िल्म के लिए कई फिल्मों को छोड़ दिया। इस फिल्म के पहले दिन जो दर्शकों का रिस्पांस रहा है उससे तो यही लगता है कि संजय दत्त की बायोग्राफी पर बनी यह फिल्म 2018 में आई सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।

इस फिल्म की सफलता रणबीर के करियर को एक नई ऊंचाई तक ले जाएगी। साथ ही अन्य कलाकारो को भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाए रखने का अच्छा मौका देगी। संजू बाबा ने अपनी जिंदगी में जो संघर्ष किये और जो परेशानी उन्हें झेलनी पड़ी इस फिल्म की सफलता उनके लिए किसी अवार्ड से कम नही है।

इस फिल्म में सुनील दत्त की भूमिका में परेश रावल की वापसी होगी। नरगिस की भूमिका में मनीषा कोइराला पर्दे पर दिखेंगी।
                          


दीया मिर्जा संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का किरदार निभा रही हैं तो सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, विक्की कौशल, करिश्मा तन्ना और बोमन ईरानी भी अन्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। एक लंबे अर्से के बाद मनीषा कोइराला, दीया मिर्जा, परेश रावल बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।




संजू फिल्म बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता की कहानी है जिसने जिंदगी में बहुत संघर्ष किया और कभी हार नही मानी। मौत के दरवाजे तक जाकर भी वह वापस आया और हमेशा एक मजबूती से दुनिया मे अपनी पहचान बनाये खड़ा रहा। इस फिल्म में बहुत से कलाकारों ने काम किया है। यह फ़िल्म कई ऐसे कलाकारों के करियर को रफ्तार देगी जिनका करियर लगभग खत्म होने की कगार पर था।

Manisha koirala as Nargis, Anushka Sharma in Sunju


संजू फिल्म राजकुमार हिरानी और अभिजीत जोशी द्वारा लिखी गयी है। जिसके निर्माता राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा हैं। 
                              


संजू फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी द्वारा किया गया है। जिसके मुख्य कलाकार रणबीर कपूर हैं यह फ़िल्म कई मायनों में एक ऐसी फिल्म है जो आप दर्शकों का जोरदार मनोरंजन करेगी।



इस फिल्म से अभिनेता संजय दत्त के बारे में बहुत सी ऐसी बातें पता चलेंगी जो आपने मीडिया में भी नही सुनी होगी।

Sunju movie review and starcast


थिएटर के बाहर निकलने वाले दर्शकों के चेहरे की खुशी साफ बताती है कि यह फिल्म बहुत ही धमाकेदार है जो आपका खूब मनोरंजन करेगी।



इस फिल्म को आप जरूर देखें अपना मनोरंजन करें और हमे कमेंट में बताए आपको यह फिल्म कैसी लगी अपना रिव्यु कमेंट में जरूर बताएं। मेरी तरफ से इस फिल्म को 5 में से 5 स्टार मिलने चाहिए।

         


रणबीर कपूर की फिल्म संजू बहुत जल्द शामिल हो सकती है 100 करोड़ के क्लब में। एक्सपर्ट के मुताबिक यह ट्वीट किया गया। जो सभी वेबसाइट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। 30जून 2018 तक संजू ने लगभग 73 करोड़ की कमाई कर ली थी।


Sunni movie resched 200 crores club

लेटेस्ट रिव्यु

Sanju reached 500 crores worldwide box office collection


निर्देशक राजकुमार हिरानी ने यह साबित कर दिया है कि वह बॉलीवुड के बहुत ही बेहतर फिल्ममेकर हैं वह अपनी देसी कहानियों के जरिये भी एक बड़ा बिज़नेस बॉक्स ऑफिस को दे सकते हैं और पूरी दुनिया में बॉलीवुड फिल्मों का डंका बजा सकते हैं, फिल्म अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक पर बनी  फिल्म संजू ने पूरी दुनिया में 500 करोड़ का बिज़नेस किया है जिसमे से भारत में ही लगभग 350 करोड़ का अकड़ा पार हो चूका है रणबीर कपूर की फिल्म संजू दर्शकों से जिस तरह से तारीफ बटोर रही है उससे यही लगता है कि संजू साल 2018 की सबसे हिट फिल्म बन चुकी है।    

Bollywood Movies Box Office Collection in 2018.





सोर्स गूगल, ट्विटर

संजू फिल्म रिलीज डेट

29 जून 2018 को रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म संजू। संजू फिल्म राजकुमार हिरानी और अभिजीत जोशी द्वारा लिखी गयी है। जिसके निर्माता राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा  हैं।



संजू फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी द्वारा किया गया है। जिसके मुख्य कलाकार रणबीर कपूर, दीया मिर्जा, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, विक्की कौशल, करिश्मा तन्ना और बोमन ईरानी हैं।



यह फ़िल्म कई मायनों में एक ऐसी फिल्म है जो आप दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी और अपने जीवन के संघर्षों से लड़ने की नई ताकत पैदा करेगी। आपमें एक जिंदगी की परेशानियों से लड़ने के लिए एक नई ऊर्जा का संचार करेगी।



संजू फिल्म बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता की कहानी बताती है जिसके बारे में लोगो मे बस गलतफहमियां ही हैं। वास्तविक बातें बहुत कम लोग जानते हैं। इस फिल्म में बहुत से कलाकारों ने काम किया है। यह फ़िल्म कई ऐसे कलाकारों के करियर को रफ्तार देगी जिनका करियर लगभग खत्म होने की कगार पर था।



इस फिल्म में सुनील दत्त की भूमिका में परेश रावल की वापसी होगी। नरगिस की भूमिका में मनीषा कोइराला पर्दे पर दिखेंगी।




दीया मिर्जा संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का किरदार निभा रही हैं तो सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, विक्की कौशल, करिश्मा तन्ना और बोमन ईरानी भी अन्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। रणबीर कपूर ने संजू फ़िल्म के लिए कई फिल्मों को छोड़ दिया।



रणबीर लगभग संजय दत्त जैसे ही नज़र आ रहे हैं। रणबीर ने इस फिल्म पर काफी फोकस किया है। संजय दत्त के किरदार के लिए काफी मेहनत की है जो फिल्म के ट्रेलर में साफ दिखता है।



एक बार के लिए रणबीर की बॉडी लैंग्वेज देखकर कोई भी धोखा खा जाएगा कि वह रणबीर नही संजय दत्त हैं।
संजय दत्त का सारा जीवन संघर्ष पूर्ण रहा है। कोई और होता तो सुसाइड ही कर लेता लेकिन संजय ने कभी हार नही मानी।

                             
 
अपनी खराब परिस्थितियों से हमेशा वह लड़ते रहे। बॉलीवुड ने भी हमेशा उनका साथ दिया। जेल जाने और जेल से वापस आने के बाद भी उन्हें फिल्में मिली। दर्शकों ने भी पर्दे पर उनका जोरदार स्वागत किया।
Sanju Movie Trailer


संजय दत्त जिन्हें प्यार से लोग संजू बाबा भी कहते हैं उन्होंने बड़े पर्दे पर अच्छे बुरे हर तरह के किरदार निभाए और अपने हर किरदार से दर्शकों का दिल जीता। कभी विलयन का किरदार किया तो कभी मुन्ना भाई एम बी बी एस जैसी फिल्मों में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की राह पर चलने वाला किरदार भी निभाया। इस फिल्म जो सफलता मिली उसने संजू को एक बार फिर अच्छे किरदार निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।



यह फिल्म रणबीर कपूर ही नही बल्कि इस फिल्म के अन्य कलाकारों के लिए भी काफी मायने रखती है। संजू फिल्म बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बायोग्राफी(जीवनी) है। जो कि संजय दत्त के लिए भी काफी खास है। यह फिल्म आपका काफी मनोरंजन तो करेगी ही बल्कि इस फिल्म की सफलता संजू फिल्म के कई कलाकारों के करियर को एक नई उछाल देगी।



संजू फिल्म राजकुमार हिरानी और अभिजीत जोशी द्वारा लिखी गयी है। जिसके निर्माता राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा फिल्म कंपनी हैं। संजू फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी द्वारा किया गया है। राजकुमार हीरानी ऐसे निर्देशक हैं जिन्होंने बॉलीवुड में बहुत से सुपरहिट फिल्में दी हैं।
       
बॉलीवुड फिल्मे पसंद करने वाले सभी दर्शक राजकुमार हीरानी को काफी अच्छे से जानते हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर हैं जिन्होंने संजय दत्त के जीवन के हर एक किरदार को काफी अच्छे से निभाया है। दोस्तों संजू फ़िल्म जरूर देखें और हमे कमेंट में बताए आपको यह फिल्म कैसी लगी।


इमेज सोर्स गूगल