Friday, June 29, 2018

संजू फिल्म रिलीज डेट

29 जून 2018 को रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म संजू। संजू फिल्म राजकुमार हिरानी और अभिजीत जोशी द्वारा लिखी गयी है। जिसके निर्माता राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा  हैं।



संजू फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी द्वारा किया गया है। जिसके मुख्य कलाकार रणबीर कपूर, दीया मिर्जा, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, विक्की कौशल, करिश्मा तन्ना और बोमन ईरानी हैं।



यह फ़िल्म कई मायनों में एक ऐसी फिल्म है जो आप दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी और अपने जीवन के संघर्षों से लड़ने की नई ताकत पैदा करेगी। आपमें एक जिंदगी की परेशानियों से लड़ने के लिए एक नई ऊर्जा का संचार करेगी।



संजू फिल्म बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता की कहानी बताती है जिसके बारे में लोगो मे बस गलतफहमियां ही हैं। वास्तविक बातें बहुत कम लोग जानते हैं। इस फिल्म में बहुत से कलाकारों ने काम किया है। यह फ़िल्म कई ऐसे कलाकारों के करियर को रफ्तार देगी जिनका करियर लगभग खत्म होने की कगार पर था।



इस फिल्म में सुनील दत्त की भूमिका में परेश रावल की वापसी होगी। नरगिस की भूमिका में मनीषा कोइराला पर्दे पर दिखेंगी।




दीया मिर्जा संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का किरदार निभा रही हैं तो सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, विक्की कौशल, करिश्मा तन्ना और बोमन ईरानी भी अन्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। रणबीर कपूर ने संजू फ़िल्म के लिए कई फिल्मों को छोड़ दिया।



रणबीर लगभग संजय दत्त जैसे ही नज़र आ रहे हैं। रणबीर ने इस फिल्म पर काफी फोकस किया है। संजय दत्त के किरदार के लिए काफी मेहनत की है जो फिल्म के ट्रेलर में साफ दिखता है।



एक बार के लिए रणबीर की बॉडी लैंग्वेज देखकर कोई भी धोखा खा जाएगा कि वह रणबीर नही संजय दत्त हैं।
संजय दत्त का सारा जीवन संघर्ष पूर्ण रहा है। कोई और होता तो सुसाइड ही कर लेता लेकिन संजय ने कभी हार नही मानी।

                             
 
अपनी खराब परिस्थितियों से हमेशा वह लड़ते रहे। बॉलीवुड ने भी हमेशा उनका साथ दिया। जेल जाने और जेल से वापस आने के बाद भी उन्हें फिल्में मिली। दर्शकों ने भी पर्दे पर उनका जोरदार स्वागत किया।
Sanju Movie Trailer


संजय दत्त जिन्हें प्यार से लोग संजू बाबा भी कहते हैं उन्होंने बड़े पर्दे पर अच्छे बुरे हर तरह के किरदार निभाए और अपने हर किरदार से दर्शकों का दिल जीता। कभी विलयन का किरदार किया तो कभी मुन्ना भाई एम बी बी एस जैसी फिल्मों में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की राह पर चलने वाला किरदार भी निभाया। इस फिल्म जो सफलता मिली उसने संजू को एक बार फिर अच्छे किरदार निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।



यह फिल्म रणबीर कपूर ही नही बल्कि इस फिल्म के अन्य कलाकारों के लिए भी काफी मायने रखती है। संजू फिल्म बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बायोग्राफी(जीवनी) है। जो कि संजय दत्त के लिए भी काफी खास है। यह फिल्म आपका काफी मनोरंजन तो करेगी ही बल्कि इस फिल्म की सफलता संजू फिल्म के कई कलाकारों के करियर को एक नई उछाल देगी।



संजू फिल्म राजकुमार हिरानी और अभिजीत जोशी द्वारा लिखी गयी है। जिसके निर्माता राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा फिल्म कंपनी हैं। संजू फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी द्वारा किया गया है। राजकुमार हीरानी ऐसे निर्देशक हैं जिन्होंने बॉलीवुड में बहुत से सुपरहिट फिल्में दी हैं।
       
बॉलीवुड फिल्मे पसंद करने वाले सभी दर्शक राजकुमार हीरानी को काफी अच्छे से जानते हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर हैं जिन्होंने संजय दत्त के जीवन के हर एक किरदार को काफी अच्छे से निभाया है। दोस्तों संजू फ़िल्म जरूर देखें और हमे कमेंट में बताए आपको यह फिल्म कैसी लगी।


इमेज सोर्स गूगल

Monday, June 18, 2018

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर


स्वरा भास्कर ने दिया एक और हैरान कर देने वाला बयान

swara bhaskar

भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहाँ सभी को अपनी बात कहने का पूरा हक है लेकिन फिर भी लोग मीडिया के सामने कुछ भी कहने में हिचकिचाते हैं। खासतौर से महिलाएं अपनी बात ठीक तरह से नही कह पाती।

hot sunny leone


लेकिन बात करें अगर बॉलीवुड की तो, मेल एक्टर से ज्यादा बेबाक बयान बॉलीवुड की अभिनेत्रियां देती हैं और बहुत तेजी से चर्चा का विषय बन जाती हैं। ऐसे बेबाक बयान देने में तो अब तक कंगना राणावत ही आगे थी लेकिन अब एक और नाम इस लिस्ट में जुड़ गया है वह हैं स्वरा भास्कर।



खैर फिल्म इंडस्ट्री में अगर आपको कोई पूँछ भी नही रहा है या आपको फिल्मे नहीं मिल रही हैं। दर्शक आपको भूल चुके हैं तो आप कुछ ऐसा करिए कि रातों रात आप चर्चा का विषय बन जाइए। और सबसे आसान है कि आप कुछ ऐसा बयान दीजिए कि जिसे सुनकर लोग हैरान हो जाए।

Now add Mineralizer in your RO water purifier and stay connected with advance water purifier. Click this link to know more...


हर जगह, हर चैनल, अखबारों में बस आपकी ही चर्चा हो। यह मंत्र जिसने सीख लिया वह बॉलीवुड की दौड़ में कभी पीछे नही रहेगा।



90 के दशक में बॉलीवुड अभिनेत्रियों में सबसे ज्यादा चर्चा में अगर कोई था तो वह थी मलिका शेहरावत। मलिका शेहरावत ने जो बोल्ड सीन फिल्मों में किये उससे उनकी हर तरफ चर्चा होने लगी।



बाकी दूसरी अभिनेत्रियों को भी बॉलीवुड की रेस में आगे आने के लिए मलिका शेहरावत का ट्रेंड पकड़ना पड़ा।
फिर कुछ समय बाद बोल्ड सीन देने में किसी भी एक्ट्रेस को ऐतराज नही होता था।




उसके बाद सबसे ज्यादा पॉपुलर हुई तो वह है सभी की चहेती सनी लियोनी। जिन्होंने इस कॉम्पिटिशन के दौर में अपने खूबरसूरत हुस्न के जलवे से बहुत ही आसानी से बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली।




लेकिन उसके बाद बॉलीवुड की अभिनेत्रियों में कोई खास चर्चा का विषय बना तो वह हैं कंगना राणावत। जो अपने बेबाक बयान देने से कभी पीछे नही हटी।



कभी रितिक रोशन जैसे कलाकार पर आरोप लगाया तो कभी करन जौहर के बारे में कुछ ऐसे बयान दिए कि वह हर बार चर्चा का विषय बनी। जिसका फायदा कंगना की फिल्म को हमेशा मिला। कंगना की फिल्में हिट साबित हुई।


Why India is most popular filmmaker country? Know more in hindi click this link...

कुछ ही समय मे कंगना राणावत की अगली फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झाँसी आने वाली है।



कंगना के बाद एक और एक्ट्रेस हैं जो इन सबसे पीछे रहना नही चाहती। वह हैं स्वरा भास्कर। प्रेम रतन धन पायो जैसी मूवी में सलमान के साथ करने के बाद दर्शकों में इनकी पहचान मजबूत हुई।
                         

उसके बाद भी स्वरा ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी फिल्में कुछ खास नही चल पायीं। लेकिन स्वरा ने फिल्म इंडस्ट्री में आगे आने का मतलब सफलता का मंत्र बखूबी जान लिया है।

संजय लीला भंसाली की फिल्म पदमावत के बारे में जो बयान स्वरा ने दिया वह हैरान कर देने वाला था जिससे काफी समय तक वह चर्चा में बनी रही।



उसके बाद अभी जल्द ही रिलीज हुई सोनम कपूर और करीना कपूर की फिल्म वीरे डी वेडिंग में स्वरा का हस्तमैथून करने वाले सीन ने दर्शकों को और भी हैरान कर दिया। अभी जल्द ही स्वरा ने एक और बयान देकर अपनी इच्छा जाहिर की है कि वह साउथ के हिट हीरो बाहुबली मतलब प्रभास के साथ अपनी जोड़ी बनाना चाहती हैं।



स्वरा भास्कर प्रभास के साथ काम करना चाहती हैं। उनके हिसाब से प्रभास काफी हॉट एक्टर हैं। तेलगू सिनेमा में प्रभास के साथ डेब्यू करना स्वरा का सपना है। जहाँ बहुत सी हिट हीरोइनों को प्रभास के साथ काम करने का मौका नही मिल पा रहा है वहां स्वरा अपना दांव आजमाने में लगी हैं।



स्वरा ने सफलता का मंत्र लगभग सीख ही लिया है। न तो वह बोल्ड सीन देने में पीछे हैं न ही बेबाक बयान देने में तो क्यों कोई स्वरा को भूलेगा। स्वरा ने खुद को आगे लाने का जो ट्रेंड पकड़ा है वह तारीफ के काबिल है। अब देखना यह है कि स्वरा अपनी इस नई पहचान से कितना आगे जाती हैं और उन्हें कितनी सफलता मिलती है। स्वरा को हमारी तरफ से शुभकामनाएं।

इमेज सोर्स गूगल, telugucinema.com

Saturday, June 16, 2018

रेस3 मूवी

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जो हर साल ईद की मुबारकबाद हम सभी को अपनी फिल्मों के द्वारा देते हैं। और सभी का जबरदस्त मनोरंजन करते हैं। उनकी फिल्म रेस3 रिलीज हो चुकी है।

सलमान एक ऐसे स्टार हैं जिनकी फिल्में देखना हर उम्र के लोग पसंद करते हैं।



हर साल ईद के मौके पर सभी को सलमान की फिल्म का इंतजार रहता है कि भाईजान ईद के मौके पर कुछ अलग और नया तोहफा लाये होंगे।


इस साल ईद के मौके पर रेस3 के रिलीज होने पर जो रिव्यु दर्शकों द्वारा मिले हैं उनसे यह निष्कर्ष निकलता है कि इतनी अच्छी स्टार कास्टिंग के बावजूद रेमो डिसूजा अच्छा काम रेस 3 की टीम के साथ नही कर पाए हैं।
रेस 3 फिल्म रिव्यु, रेस3 रिलीज डेट


रेस3 फ़िल्म की रिलीज की तारीख 15जून2018 थी जो आज पूरी हो गयी। जो अब्बास मस्तान जैसे निर्देशक कर पाते। उनकी फिल्मों की बात ही कुछ और होती है।
रेस3 में जैकलीन फर्नान्डिस का पोल डांस


रेमो ने रेस3 फिल्म को अच्छा बनाने की अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। इस फिल्म में जैकलीन ने न सिर्फ लटके झटके दिखाए हैं बल्कि फिल्म में एक्शन सीन भी किये हैं।
Jacquline fernandez pole dance

पोल डांस भी खूब जमकर किया है जिससे वह दर्शकों का दिल जीत सके।
Deshi shah race 3 movie released now


दर्शको को आकर्षित करने के लिए एक और खूबसूरत अदाकारा देसी शाह को भी लिया गया है साथ ही बॉबी देओल नए अन्दाज़ में वापस आए हैं तो साकिब सलीम भी साथ हैं। इतनी मजबूत टीम होने के बाद भी दर्शकों द्वारा जो रिस्पांस पहले दिन मिला हैं।


उससे निष्कर्ष यह निकलता है कि अब सलमान खान पर ही फिल्म का पूरा भार आ गया है। अब सभी की निगाहें भाई जान पर हैं और ईद का मौका भी है। सलमान की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। दर्शक दशको से उन्हें पसंद करते हैं।
Race 3 Review

कुछ लोगों ने फिल्म की तारीफ की है तो किसी ने फिल्म को देखना अपना पैसा बर्बाद करना बताया है।
Race 3 movie reviews



अब सारी उम्मीदें फैंस पर हैं कि वह इस फिल्म को कितना आगे तक ले जाते हैं। अभी तो यह फिल्म का पहला दिन है।



इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान को जेल जाना पड़ा जिससे लोगों की सहानुभूति भी सलमान के साथ बढ़ गयी। जेल से आते ही सलमान ने रेस 3 की शूटिंग पूरी की। इस फिल्म का सभी को काफी समय से इंतजार था क्योंकि इस फ़िल्म में एक से बढ़कर एक स्टार हैं।
रेस 3 फिल्म बैनर, रेस 3 फिल्म रिलीज डेट, रेस3 फिल्म रिव्यु


अनिल कपूर को छोड़कर सभी कलाकारों को बदल दिया गया है। अब देखना यह कि सलमान और जैकलीन की जोड़ी को फिर से एक बार किक मिलती है या नही। साल 2018 की फिल्मों की रेस में यह फिल्म सबसे आगे आ पाती है या नही। सलमान की इस साल की पहली फिल्म है जिससे काफी उम्मीदें हैं।
Salman khan and katreena kaif inTiger jinda hai


पिछले साल के आखिरी में क्रिसमस के मौके पर टाइगर जिंदा है रिलीज हुई थी। जिसमें सलमान और कटरीना की जोड़ी ने एक बार फिर से कमाल कर दिया था। लेकिन यह फिल्म देखने का खास कारण यह है कि सलमान की इस साल की पहली फिल्म है और दर्शक इस फिल्म के बाद सलमान को 2018 में दोबारा देख पाएंगे भी या नही।

पहली बार जैकलीन ने पोल डांस किया है जिसमें वह बहुत ही हॉट लग रही हैं। देसी शाह की कड़वाहट भी आपको मीठी लगेगी। बॉबी देओल एक नए अवतार में लंबे अंतराल के बाद वो भी सलमान के साथ बड़े पर्दे पर आए हैं। साकिब सलीम जैसा नौजवान कलाकार भी इन दिग्गजों के साथ अपनी किस्मत आजमा रहा है।  रेस3 एक 3D मूवी है। इस फ़िल्म के सेटेलाइट राइट्स सबसे महंगे बिके हैं जिसकी कीमत लगभग 150 करोड़ है।

दोस्तों इस फिल्म के असली हीरो यह फिल्मी कलाकार नही बल्कि आप लोग हो जो इतने बड़े बजट में बनी इस फिल्म के भविष्य का फैसला करेंगे।


इन सभी कलाकारों के फिल्मी करियर को आगे बढ़ाने का फैसला आप सब करेंगे। तो देर किस बात की है यह फिल्म मनोरंजन से भरपूर है और सभी को इस ईद के मौके पर क्या चाहिए? मनोरंजन। इस फिल्म को देखें और हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं कि रेस 3 फिल्म आपको कैसी लगी।



आप सभी को ईद मुबारक।

शुक्रवार और शनिवार अभी तक दो दिनों में रेस3 फिल्म ने लगभग 67 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जिससे यह साबित होता है कि भले ही कोई कितनी ही कमियां इस फिल्म में क्यों न निकाले सलमान को पसंद करने वालों की कमी नही है।
race3 movie review

फ़िल्म देखने के बाद पहले दिन दर्शकों द्वारा दिए गए इंटरव्यू से तो लग रहा था कि यह फिल्म ज्यादा दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर नही टिकेगी। लेकिन दो दिनों में इस फिल्म ने जो बिज़नेस किया है उससे अंदाजा यही लगाया जा रहा है कि यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में बहुत जल्द शामिल हो जाएगी।

इमेज सोर्स गूगल

Friday, June 8, 2018

सावधान! क्या आपके आस पास कोई मोबाइल बम है?

सावधान! क्या आपके आस पास कोई मोबाइल बम है। क्या आपके आस पड़ोस में कोई मोबाइल बम जेब मे रखकर घूम रहा है। अगर यह शब्द आपको टीवी न्यूज पर सुनाई देते हैं तो आप थोड़ा घबरा जाते हैं और टेलीविजन पर आपकी नज़रे टैब तक टिकी रह जाएंगी जब तक आप पूरी बात जान न लें। लेकिन घबराईये नही यह न्यूज़ हम आपको डराने के लिए नही बल्कि आपको जागरूक करने के लिए बता रहें हैं।




आपने अब तक एटम बम,  टाइम बम, परमाणु बम, लहसुन बम, मिर्ची बम, के बारे में तो बहुत सुना होगा लेकिन पिछले कुछ समय से कुछ नई घटनाएं सामने आ रही हैं जो कि वाकई में आपको हैरान कर देने वाली हैं। क्या कभी जेब मे रखा मोबाइल बम की तरह फट सकता है क्या कभी आपकी जेब मे रखा मोबाइल आपकी जान ले सकता है या आप इस मोबाइल से घायल भी हो सकते हैं। कुछ दिनों पहले मुंबई के एक रेस्टोरेंट में मोबाइल ब्लास्ट हुआ इसके अलावा अहमदाबाद और देश और दुनिया के अन्य हिस्सों में भी यह घटना सामने आई है। इसके लिए हम सभी को जागरूक रहने की आवश्यकता है।



अगर मोबाइल के दुनिया मे आने से पहले यह पता होता की मोबाइल आपको घायल कर सकता है या आपकी जान भी ले सकता है तो जितनी तेजी से मोबाइल का क्रेज खासतौर से युवाओं में बढ़ा है वह कभी नही होता। हम अपनी आने वाली पीढ़ी को कुछ नई तकनीक और अच्छे माध्यम दे रहे हैं तो साथ ही कुछ खामिया भी दे रहे हैं। जो कि हमारी सोच से भी बहुत आगे है। जैसे जैसे मनुष्य टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ रहा है वैसे ही नए माध्यम भी दुनिया को या हमे आघात करने के लिए पैदा होते जा रहे हैं।

मोबाइल बम एक ऐसा बम है जो आज के दौर में लगभग हर जगह है। जो आपके आस पास हर कोई लिए घूम रहा है जो किसी भी वक़्त फट सकता है लेकिन यह बम, अपने आस पास के लोगों को नही बल्कि मोबाइल इस्तेमाल करने वालों को आघात पहुँचाता है लेकिन उसका आघात आपको भी हो सकता है। मोबाइल फटने से आस पास के लोग और खासतौर से बच्चों को मानसिक आघात पहुँच सकता है। इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही अपने परिवार और आस पास के सभी लोगों को जागरूक करें। मोबाइल फटने का मुख्य कारण ओवर हीटिंग या फिर अन ट्रस्ट टेड फ़ाइल का डाऊनलोड होना हो सकता है।

मोबाइल ब्लास्ट से बचने के उपाय:
मोबाइल में हमेशा एन्टी वायरस इस्तेमाल करें।
मोबाइल में ब्लूटूथ, वाई फाई, हॉटस्पॉट हर समय ऑन न रखें।
मोबाइल की ब्राइटनेस को ऑटो मोड पर रखें।
इसके अलावा कुछ एक्सपर्ट बताते हैं मोबाइल का इस्तेमाल जरूरी न हो तो उसे फ्लाइट मोड पर रखें।
मोबाइल को पूरी रात चार्जिंग के लिए न छोड़े। मोबाइल को जरूरत से ज्यादा समय तक चार्जिंग में न लगा रहने दें।
मोबाइल को गर्म जगह पर ज्यादा देर न रखें और न ही इस्तेमाल करें।
सस्ती और लोकल बैटरी का उपयोग न करें।
कोई भी एप्पलीकेशन इस्तेमाल करने के बाद उसे बंद कर दें। बैकग्राउंड में सभी फ़ाइल या एप्पलीकेशन बैंड रखें।

यह जानकारी ऑफ लाइन और ऑनलाइन रिसर्च पर आधारित है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और सभी को जागरूक बनाइए। इसके अलावा कोई सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में अवश्य बतायें। धन्यवाद।

Sunday, May 20, 2018

क्या आप हैं इसबार रेस3 में शामिल?


रेस3 का ट्रेलर काफी इंतजार करने के बाद इस महीने लॉन्च हुआ है। रेस 3 में सलमान फिर एकबार अपनी फॉर्म में हैं इस बार भी वह बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख देंगे जैकलीन फर्नान्डिस और देसी शाह ने अपने हुस्न का जलवा जमकर बिखेरा है।


जैकलीन अपनी अदाओं से पहले से ही दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। लेकिन इस बार तो वह और भी कयामत ढाएंगी।

इस फिल्म में न सिर्फ जैकलीन ने डांस किया है बल्कि जबरदस्त एक्शन सीन भी दिए हैं। जो ट्रेलर में साफ दिखता है। इसके साथ साथ पोल डांस का भी खूब जलवा है।
Desi shah in Race 3


देसी शाह भी पीछे नही हैं रेड गाउन में जब वह अपनी खूबसूरती एक अलग अंदाज में दिखाती हैं तो आपकी दिल की धड़कनें थिएटर पर देसी की देखने के बाद और तेज़ हो जाएंगी।

सलमान ने इस बार भी खूब जबरदस्त स्टंट करके रेस फिल्म की सीरीज में सबसे आगे निकल गए हैं।

रोजे शुरू हो चुके हैं अब बस सभी को ईद का इंतजार है उसके ईद का चांद न सिर्फ ईद का त्यौहार लेकर आएगा बल्कि बॉलीवुड के इन कलाकारों का ऐसा जबरदस्त कॉम्बिनेशन भी लाएगा जो आपकी जिंदगी के सारे दुख दर्द दूर कर देगा।

 Livpure RO Water Purifier avialable* with discount rate.Call+917619003822 for Lucknow(U.P.) and nearest city...

यह फिल्म दर्शकों को ऐसा मनोरंजन देगी की लोग यह फ़िल्म बार बार देखना चाहेंगे।

Movie Race 3 release on 15th June 2018
अगर आप रोमांचक फिल्मों के शौकीन हैं तो यह फिल्म जरूर देखें। अगर आप सलमान खान के फैन हैं तो यह फिल्म जरूर देखें अगर आप बॉलीवुड की दो खूबसूरत हसीनाओं के हुस्न का जलवा एक साथ देखना चाहते हैं तो यह फिल्म जरूर देखें।

ईद का जश्न सलमान और इन हसीनाओं के बिना अधूरा है। और साथ हैं साकिब सालेम और बॉबी देओल। जो इस बार कुछ नए अंदाज में दिखेंगे पोस्टर बॉय के बाद अब बॉबी रेस3 में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए बॉबी ने भी खूब मेहनत की है। सलमान और बॉबी देओल दोनो ही कलाकारों ने अपनी मसल्स दिखाई है। बॉबी भी इस बार सलमान से कम नही दिखेंगे।
 salman khan heroine priyanka chopra for film bharat


रेस3 के बाद सलमान की अगली फिल्म भारत की शूटिंग शुरू होगी। खबरें हैं कि इस फ़िल्म में सलमान की नायिका अपनी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा होंगी। जिन्हें बॉलीवुड फिल्मों में दोबारा देखने के लिए दर्शकों की आंखे तरस गयी हैं।


Livpure Introducing Glitz Silver(RO+UF+Mineralizer) 7 liters storage tank, where your water pH level would be balanced at very less price. For buy now with great discount click here....

सलमान और प्रियंका पूरे 10 साल के बाद एक साथ काम करेंगे।

इन दिनों रेस 3 का प्रमोशन जोरों पर है। दोस्तों अगर आप इस बार अपनी ईद को और भी शानदार बनाना चाहते हैं तो अपनी जेब गरम कर लीजिए और रिलीज डेट का इंतजार करिये। रेस3 15 जून 2018 को रिलीज होगी जिसे रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है।
इमेज सोर्स गूगल, यूट्यूब