Friday, April 20, 2018

अब 15 अगस्त को रिलीज नहीं होगी अक्षय कुमार की गोल्ड

संकेत मिले हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड की रिलीज को पोस्फोन किया जा चुका है।

सूत्रों का कहना है कि 15 अगस्त पर अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म 2.0 रिलीज होने की संभावना है। फिल्म 2.0 में अक्षय ने पहली बार रजनीकांतजी के साथ काम किया है इसलिए शायद अक्षय की इस फ़िल्म को गोल्ड से ज्यादा प्राथमिकता दी गयी है।

2.0 में इस फिल्म में अक्षय कुमार एक बार फिर नेगेटिव रोल में नज़र आएंगे। इस फ़िल्म में अक्षय का लुक बहुत ही खतरनाक है जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है।

मुमकिन है कि फ़िल्म गोल्ड को अक्टूबर तक के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। यह संकेत फरहान अख्तर की प्रोडक्शन टीम से मिले हैं इस फिल्म का निर्देशन रीमा कातगी ने किया है।

फ़िल्म गोल्ड में टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत कलाकार मौनी राय पहली बार बड़े पर्दे पर नज़र आएंगी। मौनी राय को लोग नागिन के रूप में भी जानते हैं।

इसके अलावा मौनी इन दिनों ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रही हैं। जो मौनी की दूसरी फिल्म होगी। टेलीविजन कलाकार के अलावा मौनी बहुत ही अच्छी डांसर भी हैं उन्होंने कई स्टेज शो में परफॉर्म किया है और दर्शकों पर अपने हुस्न का जादू बिखेरा है।

बिग बॉस में काम करने के बाद उनका नाम सलमान के साथ जोड़ा जाने लगा था। खबरे यह भी आई थी कि मौनी को फ़िल्म दिलाने में सलमान का बहुत बड़ा हाथ रहा है।

लेकिन जहां मौनी की चाहने वाले बेसब्री से उनकी फिल्म गोल्ड का इंतजार कर रहे थे जिसमें वह अक्षय कुमार जैसे बड़े कलाकार के नज़र आने वाली थी।

लेकिन गोल्ड की रिलीज टलने के बाद मौनी और उनके चाहने वालो के लिए थोड़ी चिंता की बात है। लेकिन फिर भी मौनी की फ़िल्म कितनी भी डिले क्यों न हो जाये मौनी के चाहने वालों को उनकी आने वाली फिल्म गोल्ड का इंतजार रहेगा।

दोस्तों आपको क्या लगता है मौनी बाकी कलाकारों की तरह बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा पाएंगी या वह बस टेलीविजन की दुनिया के लिए बनी हैं।हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
सोर्स दैनिक जागरण, गूगल

Monday, April 16, 2018

भंसाली को अपनी अगली फिल्म के लिए नए चेहरे की तलाश

संजय लीला भंसाली इन दिनों नए कलाकारों से मीटिंग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार भंसाली ने कुछ दिनों पहले कार्तिक आर्यन से मीटिंग की है।


सोनू के टीटू की स्वीटी फ़िल्म के हिट होने के बाद कार्तिक आर्यन की किस्मत ने रफ्तार पकड़ ली है। इस फ़िल्म को मिली जोरदार सफलता से कार्तिक काफी खुश हैं।



पदमावत फ़िल्म की सफलता के बाद संजय लीला भंसाली इन दिनों एक नई रोमांटिक फिल्म बनाने का प्लान कर रहे हैं जिसके लिए इस बार वह अपनी पुरानी टीम रणवीर सिंह और दीपिका को छोड़कर कार्तिक के साथ पर्दे पर कुछ नया करना चाहते हैं। शायद इसीलिए वह एक नया चेहरा तलाश रहे हैं।




संजय लीला भंसाली की आयी फ़िल्म पदमावत से जो उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ी उसके बाद शायद वह दुबारा इस तरह की फ़िल्म बनाने की हिम्मत कर पाए।


इस बार वह जिस तरह के कलाकारों से जो मीटिंग कर रहे हैं उससे तो यही लगता है कि वह कुछ नया करेंगे। ऑफिशियली ऐसा कोई अनाउंसमेंट अब तक नही हुआ है कि संजय लीला भंसाली कार्तिक आर्यन के साथ कोई फ़िल्म बना रहे हैं।


उनके किसी मित्र ने बताया कि यह बस एक साधारण मीटिंग थी भंसाली और कार्तिक की जोड़ी मिलकर जब कोई फ़िल्म बनाएगी तो पर्दे पर कुछ नया देखने को मिलेगा।



कार्तिक की आयी फ़िल्म सोनू के टीटू की स्वीटी ने बॉक्स ऑफिस पर जो सफलता पाई है वह तारीफ के काबिल है इस फ़िल्म के निर्देशक लव रंजन ने पहले भी कई फिल्में बनाई है जो बॉक्स ऑफिस पर हर बार हिट साबित हुई हैं प्यार का पंचनामा जैसी रोमांटिक फिल्म लव रंजन द्वारा ही निर्देशित की गई है।


अब देखना यह काफी दिलचस्प होगा अगर भंसाली ने अपनी अगली फिल्म के लिए कर्तिक को चुना तो उनकी फिल्म की हीरोइन कौन होगी। भंसाली की यह नई टीम पर्दे पर क्या हरबार की तरह इस बार भी कमाल कर पाएगी।



दोस्तों आपको क्या लगता है पदमावत जैसी फ़िल्म से हुई मुश्किलों के बाद भी क्या भंसाली ऐतिहासिक फ़िल्म बनाना जारी रखेंगे या उन्हें अब कुछ नया करना चाहिए हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

सोर्स गूगल, इंडिया टुडे

Saturday, April 7, 2018

टाइगर ने ली खुली हवा में सांस फैंस ने मनाई दीवाली

हम साथ साथ के कलाकार नीलम, तब्बू, सोनाली और सैफ अली खान को सुप्रीम कोर्ट ने किया बरी जबकि सलमान को 5 साल की सजा सुना दी। जिसके बाद सलमान को जोधपुर जेल भेज दिया गया। सलमान को दो रातें जेल में ही गुजारनी पड़ी। 

कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले से जेल के बाहर जो बवाल मचा वह अलग ही तस्वीरे बया करता है। पाकिस्तान जहाँ साजिश रचने में और लोगों की एकता को तोड़ने का प्रयास कर रहा था। 

आज कोर्ट ने जमानत पर सलमान को रिहा करके पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है। वही कुछ लोग कोर्ट द्वारा लिए गए इस फैसले को जाति धर्म से जोड़ने लगे थे। जबकि न तो सलमान का कभी ऐसा कोई नज़रिया रहा और न ही सलमान के चाहने वाले कभी इन बातों में विश्वास करते हैं। 

सलमान बहुत ही अच्छे इंसान है जो हमेशा लोगो की मदद करते है शायद इसलिए लोगों की दुआएं उनके काम आ गयी। देश की एकता को तोड़ने वालों को मुंह तोड़ जवाब मिला और उनका मुंह बंद हो गया है। 

कुछ ही दिनों में ईद के मौके पर सलमान की फ़िल्म रेस 3 रिलीज होने वाली है। इससे पहले सलमान और उनके सह कलाकारों को इस फ़िल्म का प्रमोशन भी करना है जिसमें सलमान का साथ बहुत जरूरी था। 

इसके अलावा बॉलीवुड के और भी कई फिल्में दांव पर लगी हैं अगर सलमान को बिना जमानत के 5 साल जेल में बिताने पड़ते तो बॉलीवुड का काफी नुकसान होता। लेकिन कोर्ट के इस फैसले से सलमान को राहत मिली है।

सलमान को बेल मिलते ही हर जगह फैंस ने पटाखे फोड़े खुशियां मनाई मिठाई बांटी। सलमान एक ऐसे कलाकार हैं जिन्हें हर उम्र के दर्शक पसंद करते हैं उनका चेहरा दर्शकों के दिलों दिमाग मे आसानी से उतर जाता है। 


आज लोगों की दुआएं काम आयी और उन्हें जमानत पर रिहाई मिल गयी है। अब देखना यह है कि आने वाला समय सलमान के लिए कितना चुनौती भरा होता है और सलमान को लेकर शुरू हुई फिल्मे पूरी होने में कितना और समय लगाती हैं और बॉलीवुड को कितना अच्छा बिज़नेस दे पाती हैं।

लेकिन सलमान के साथ उनके फैंस और पूरे बॉलीवुड की दुआएं हमेशा साथ रहेंगी। सलमान की जिंदगी में आई यह नई चुनौती क्या उनके फिल्मी करियर पर कुछ प्रभाव डाल सकती है या सलमान हमेशा की तरह पहले जैसे ही सभी के दिलों में राज करेंगे हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
सोर्स  गूगल


Friday, April 6, 2018

World Best Smart RO Water Purifier



Livpure Smart Touch 8. 5 L RO + UV +UF Water Purifier(Blue)

  1. Features: 
  • Storage Tank Capacity- 8.5 Litres
  • 8 Stage Purification Cartridges- 1. Pre Filter 2. Anti-Scalant Cartridge 3. Sediment Filter 4. Pre Activated Carbon Filter Cum Adsorber 5. RO Membrane 6. Mineral Cartridge 7. UF Cartridge Filter 8. UV Disinfection Column.
  • Membrane Life Enhancer available.
  • Bluetooth connectivity.
  • It's mineraliser attached water purifier.

2. Reason why you use this water purifier?

  • This is one of the best Water Purifier in the world. It is best design and unique color, you can easily mount on wall.
  • You can operate by your android phone and touch system. 
  • If any issue create in Water Purifier you will get notification immediate. 
  • Machine water tank made by food grade plastic which will free from cancer. 
  • This machine connect you via livpure app.
  • It is one of the best selling product and Livpure is one of the best service provider company in water purifier division.
  • Use this smart RO, be smart and feel proud yourself. 

For Buy this product with great discount click image.



One more recomended device




Voltac ™ Universal Sports Running Waist Pocket Belt Case For All Mobiles Model 352036


बॉलीवुड के लगभग 1000 करोड़ रुपये पर लटकी है सुप्रीम कोर्ट की तलवार टाइगर पर टिकी हैं दुनिया की निगाहें

कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद टाइगर को जोधपुर के पिजड़े में रात गुजारनी पड़ी। आज भी है टाइगर पिजड़े में है लेकिन क्या कल भी रोक पाएंगी टाइगर को यह सलाखें यह थोड़ा मुश्किल है क्योंकि सलमान के वकील ने पूरा जोर लगा दिया है कि वह सलमान को बाहर निकाल लें।

सलमान के फैन्स और बॉलीवुड की दुआएं उनके साथ हैं। सलमान का जेल जाना बॉलीवुड के लिए चिंता का विषय है। क्योंकि जिस फ़िल्म के साथ सलमान का नाम जुड़ जाता है।

उस फिल्म के हिट होने की गारण्टी भी पक्की हो जाती है।
सलमान दिल के भी काफी अच्छे इंसान हैं वह लोगो की मदद करने में कभी पीछे नही हटते कई बार तो चुपचाप भी लोगों की मदद कर दिया करते हैं। तो फिर ऐसे इंसान के साथ क्यों न होंगी लोगो की दुआएं।

हम साथ साथ के कलाकार नीलम, तब्बू, सोनाली और सैफ अली खान को सुप्रीम कोर्ट ने सबूत का अभाव में बरी कर दिया लेकिन सलमान को दोषी करार दिया और 5 साल की सजा सुना दी।

सलमान को कल की रात जोधपुर जेल  बितानी पड़ी। आज भी मिलेगा वहाँ के लोगों को खातिरदारी का मौका। सलमान के वकील ने जमानत याचिका दायर कर दी है लेकिन कल आएगा कोर्ट का फैसला जिससे आज भी सलमान को पूरी रात जेल में बितानी होगी।

सलमान की अगली आने वाली फिल्म रेस3 है जिसमे जैकलीन फर्नान्डिस, देशी शाह का जलवा होगा। एक्शन और स्टंट दिखाएंगे सलमान खान और बॉबी देओल जो एक नए अवतार में नज़र आएंगे।

बॉबी देओल ने लम्बे अरसे के बाद बॉलीवुड में वापसी की है और इस बार बॉबी ने खुद को इस फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार किया है। रेस3 इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। उसके बाद फ़िल्म भारत,  दबंग3 और किक2 में भी सलमान काम कर रहे हैं।

फ़िल्म भारत के लिए सलमान को साइन किया गया है 2017 में टाइगर जिंदा है जैसी सबसे बड़ी हिट फिल्म देने के बाद डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने सलमान को एक नए प्रोजेक्ट भारत के लिए चुना है।

यह फ़िल्म कोरियन फ़िल्म की रीमेक है। इस फ़िल्म को टी सीरीज के बैनर द्वारा बनाया जाएगा। भारत के को प्रोड्यूसर भूषण कुमार और अतुल अग्निहोत्री हैं।

दबंग3 के निर्माता अरबाज़ खान हैं और इसे प्रभु देवा द्वारा निर्देशित किया जाएगा। दबंग और दबंग2 का बॉक्स आफिस पर अच्छा रिस्पांस रहा यूपी के चुलबुल पांडेय का रोल दर्शकों को काफी पसंद आया इसलिए दबंग3 को बनाने का फैसला टीम द्वारा लिया गया है।

साजिद नाडियाडवाला की फ़िल्म किक में जैकलीन फर्नान्डिस के साथ खूब जोड़ी जमी और जबरदस्त एक्शन और स्टंट ने लोगों में रोमांच भर दिया और फ़िल्म हिट साबित हुई जैकलीन के करियर दूसरी शुरुआत किक से ही हुई उसके बाद तो फिल्मों की लाइन ही लग गयी।

किक2 2019 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी यह अनाउंसमेंट ट्वीटर पर किया जा चुका है। जब इतने बड़े प्रोजेक्ट के पैसे दांव पर लगे हों तो आपको क्या लगता है जेल की सालाखे कब तक रोक पाएंगी टाइगर को नीचे कमेंट में हमे जरूर बताएं।
सोर्स गूगल, m.businesstoday.in


Thursday, April 5, 2018

बॉलीवुड डूबा गम के सैलाब में टाइगर को मिली 5 साल की सजा

हम साथ साथ के कलाकार नीलम, तब्बू, सोनाली और सैफ अली खान को सुप्रीम कोर्ट ने किया बरी जबकि सलमान को मिली 5 साल की सजा। 

सबूत का अभाव होने पर जहां इन इन चारों को बरी कर दिया जबकि सलमान को दोषी करार दिया गया है। सलमान को आज जोधपुर जेल भेजा जाएगा।


विश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करता है। जहां बाकी दोषियों को कोर्ट ने बाइज़्ज़त बरी कर दिया है इससे विश्नोई समाज काफी नाराज है। वहीं सुपरस्टार सलमान खान को सबूतों के आधार पर दोषी करार दिया गया है।

सलमान की दोनों बहनें सलमान को सजा होने पर रो पड़ी। सरकारी वकील ने 6 साल सजा की मांग की थी। जिस हिरण को सलमान ने मारा है वह दुर्लभ प्रजाति के हिरण हैं। इसके लिए सलमान को सख्त सजा होनी चाहिए। 

सरकारी वकील का यही कहना था। सरकार जहां वन्य प्राणियों को बचाने के प्रयास कर रही है वही इस तरह के अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी सजा सुनाकर कोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि अपराध करने वाला कोई भी हो बक्शा नही जाएगा।

 वही कुछ लोगों का यह भी कहना है कि सलमान अगर दोषी हैं तो उन्हें सजा जरूर मिलनी चाहिए जिससे एक आम आदमी अपराध से काफी दूर रहे और लोगो मे यह संदेश पहुँचे। 

आदमी चाहे छोटा हो या बड़ा अपराध करने पर सजा जरूर मिलनी चाहिए जिससे लोग अपराध से काफी दूर रहेंगे। इन बातों को कोर्ट आये खुद सलमान के फैंस ने कही है।

एक अनुमान के हिसाब से बॉलीवुड के 1000 करोड़ रुपये फंस गए है अगर सलमान को जमानत न मिली तो फ़िल्म निर्माताओं को भारी नुकसान हो सकता है जिसमे खुद सलमान भी शामिल है।

सलमान के वकील जमानत के लिए याचिका कोर्ट में दाखिल करने में लगे हुए हैं जिससे टाइगर को जल्द बाहर निकाल लिया जाए। लेकिन आज की रात टाइगर को जोधपुर की जेल में भेज दिया जाएगा।


दोस्तों आप को क्या लगता है टाइगर को जेल में रखने से टाइगर का रुतबा कम होगा या नही। या शेर हमेशा शेर ही रहेगा चाहे वह पिंजड़े में हो या बाहर।

क्या टाइगर की आने वाली फिल्म रेस3 पर कोर्ट के इस फैसले का कोई असर पड़ेगा। नीचे कमेंट में हमे जरूर बताएं।
सोर्स एबीपी न्यूज़, गूगल

क्या प्रियंका करेंगी बॉलीवुड में वापसी या हॉलीवुड है उनकी पहली च्वाइस

प्रियंका चोपड़ा लंबे अरसे से बॉलीवुड से दूर हॉलीवुड में चर्चित सीरीज की नई कड़ी शुरू होने जा रही है क्वांटिको की यह तीसरी सीरीज होगी क्वांटिको की इस नई सीरीज का नया पोस्टर लॉन्च हो चुका है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

क्वांटिको की इस नई सीरीज में प्रियंका एक बार फिर भारतीय मूल की अमेरिकन नागरिक एलेक्स पेरिस के रोल में नजर आएंगी जो एक सीआईए की महिला अफसर है।

मिली जानकारी के अनुसार इसका टेलीकास्ट 26 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है सूत्रों का कहना है कि इसके प्रमोशन के लिए वह कुछ समय के लिए मुंबई आएंगी।

उसके बाद अन्य देशों में प्रियंका क्वांटिको का प्रमोशन करेंगी। बॉलीवुड में प्रियंका की वापसी को लेकर समय-समय पर चर्चा होती रहती है कुछ दिनों पहले खबर थी कि प्रियंका संजय लीला भंसाली की फिल्म से फिर एक बार बॉलीवुड में वापसी करेंगी।

दूसरी खबर यह भी थी शाहरुख के साथ डॉन3 में फिर एक बार प्रियंका नज़र आएंगी। लेकिन फ़िल्म निर्माता फरहान अख्तर यह नहीं समझ पा रहे हैं कि वह फ़िल्म बनाएंगे या नहीं।

डॉन3 को फरहान कभी मीडिया की शरारत कहते हैं तो कभी इसे सबसे बड़ा प्रोजेक्ट मानते हैं उनके पार्टनर रितेश सिधवानी कह चुके हैं कि डॉन3 की स्क्रिप्ट पर काम शुरु हो चुका है। डॉन3 की स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद ही यह फैसला हो पायेगा कि कौन से कलाकार इस फ़िल्म के लिए बेहतर है।

लखनऊ से मुम्बई और फिर अमेरिका तक का सफर तय करने वाली प्रियंका ने न सिर्फ अपना बल्कि देश का भी नाम ऊंचा किया है और दुनिया को यह बताया है कि भारतीय महिलाएं भी दुनिया के किसी भी देश की महिलाओं से कम नही है और सब कुछ कर सकती हैं।

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्वांटिको की तीसरी सीरीज प्रियंका को दुनिया मे और कितना पॉपुलर बनाती है।

दोस्तो आपको क्या लगता है प्रियंका बॉलीवुड में वापसी कर पाएंगी या अमेरिकी दर्शक ही प्रियंका को पसंद आ गए हैं हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।
सोर्स गूगल