Sunday, May 20, 2018

क्या आप हैं इसबार रेस3 में शामिल?


रेस3 का ट्रेलर काफी इंतजार करने के बाद इस महीने लॉन्च हुआ है। रेस 3 में सलमान फिर एकबार अपनी फॉर्म में हैं इस बार भी वह बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख देंगे जैकलीन फर्नान्डिस और देसी शाह ने अपने हुस्न का जलवा जमकर बिखेरा है।


जैकलीन अपनी अदाओं से पहले से ही दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। लेकिन इस बार तो वह और भी कयामत ढाएंगी।

इस फिल्म में न सिर्फ जैकलीन ने डांस किया है बल्कि जबरदस्त एक्शन सीन भी दिए हैं। जो ट्रेलर में साफ दिखता है। इसके साथ साथ पोल डांस का भी खूब जलवा है।
Desi shah in Race 3


देसी शाह भी पीछे नही हैं रेड गाउन में जब वह अपनी खूबसूरती एक अलग अंदाज में दिखाती हैं तो आपकी दिल की धड़कनें थिएटर पर देसी की देखने के बाद और तेज़ हो जाएंगी।

सलमान ने इस बार भी खूब जबरदस्त स्टंट करके रेस फिल्म की सीरीज में सबसे आगे निकल गए हैं।

रोजे शुरू हो चुके हैं अब बस सभी को ईद का इंतजार है उसके ईद का चांद न सिर्फ ईद का त्यौहार लेकर आएगा बल्कि बॉलीवुड के इन कलाकारों का ऐसा जबरदस्त कॉम्बिनेशन भी लाएगा जो आपकी जिंदगी के सारे दुख दर्द दूर कर देगा।

 Livpure RO Water Purifier avialable* with discount rate.Call+917619003822 for Lucknow(U.P.) and nearest city...

यह फिल्म दर्शकों को ऐसा मनोरंजन देगी की लोग यह फ़िल्म बार बार देखना चाहेंगे।

Movie Race 3 release on 15th June 2018
अगर आप रोमांचक फिल्मों के शौकीन हैं तो यह फिल्म जरूर देखें। अगर आप सलमान खान के फैन हैं तो यह फिल्म जरूर देखें अगर आप बॉलीवुड की दो खूबसूरत हसीनाओं के हुस्न का जलवा एक साथ देखना चाहते हैं तो यह फिल्म जरूर देखें।

ईद का जश्न सलमान और इन हसीनाओं के बिना अधूरा है। और साथ हैं साकिब सालेम और बॉबी देओल। जो इस बार कुछ नए अंदाज में दिखेंगे पोस्टर बॉय के बाद अब बॉबी रेस3 में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए बॉबी ने भी खूब मेहनत की है। सलमान और बॉबी देओल दोनो ही कलाकारों ने अपनी मसल्स दिखाई है। बॉबी भी इस बार सलमान से कम नही दिखेंगे।
 salman khan heroine priyanka chopra for film bharat


रेस3 के बाद सलमान की अगली फिल्म भारत की शूटिंग शुरू होगी। खबरें हैं कि इस फ़िल्म में सलमान की नायिका अपनी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा होंगी। जिन्हें बॉलीवुड फिल्मों में दोबारा देखने के लिए दर्शकों की आंखे तरस गयी हैं।


Livpure Introducing Glitz Silver(RO+UF+Mineralizer) 7 liters storage tank, where your water pH level would be balanced at very less price. For buy now with great discount click here....

सलमान और प्रियंका पूरे 10 साल के बाद एक साथ काम करेंगे।

इन दिनों रेस 3 का प्रमोशन जोरों पर है। दोस्तों अगर आप इस बार अपनी ईद को और भी शानदार बनाना चाहते हैं तो अपनी जेब गरम कर लीजिए और रिलीज डेट का इंतजार करिये। रेस3 15 जून 2018 को रिलीज होगी जिसे रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है।
इमेज सोर्स गूगल, यूट्यूब

Friday, May 11, 2018

2018 की सबसे खूबसूरत शादी जहाँ फिल्मी सितारों ने रचा एक अलग ही रंग मंच


बॉलीवुड में यूँ तो बहुत सी हस्तियां हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से सफलता पाई। लेकिन सोनम कपूर की बात ही अलग है सोनम ने बहुत सी हिट फिल्में दी हैं तो कई फ्लॉप फिल्में भी दी लेकिन सोनम के करियर पर इसका कोई खास असर नही पड़ा।


फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी सोनम को लगातार फिल्में मिलती रही हैं। एक सुपरस्टार की बेटी होने का भी सोनम को बड़ा फायदा कहीं न कहीं जरूर हुआ।

For Livpure RO call 7619003822( only for Lucknow and nearest city)

खूबसूरती की अगर बात की जाए तो सोनम बॉलीवुड में किसी से कम नही हैं। अपनी खूबसूरती से सोनम ने सभी का दिल जीता है।

पिछले कई महीनों से सोनम की शादी की खबरे आ रही थी लेकिन सोनम हमेशा इस बात को खारिज करती रही जिससे यह लग रहा था कि अनुष्का शर्मा और अन्य कलाकारों की तरह सोनम भी सीक्रेट शादी करने वाली हैं।

For new launched I-Taste oxydent model click here....

लेकिन जब उनकी शादी पास आ गयी तो सोनम ने बताया कि हाँ वह शादी करने जा रही हैं अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ।


जिसमे कुछ नजदीकी मित्र और रिश्तेदार ही शामिल होंगे।10 मई  2018 को सोनम कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी की फोटो शेयर की।

जिसमे बहुत से फिल्मे सितारे सोनम की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए और जमकर डांस किया और अलग ही रंगमंच रच दिया। सोनम की यह शादी किसी अवार्ड फंक्शन से कम नही थी जिसमे विनर सिर्फ सोनम कपूर ही थी।

बॉलीवुड सितारों ने जो जमकर धूम मचाई है वह हैरान करने वाली है। मशहूर निर्माता निर्देशक करन जौहर ने भी जो डांस किया शायद ही किसी ने उन्हें पहले कभी ऐसे डांस करते देखा होगा। करन जौहर ने बॉलीवुड गानो पर लेडीज की तरह डांस कर सभी को चौका दिया।

सोनम ने कहा था कि उनकी शादी में बस कुछ ही लोग शामिल होंगे लेकिन शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में जो हुआ उसकी जरा सी भी उम्मीद सोनम की बातों से नही थी रिसेप्शन पार्टी में लगभग सभी बॉलीवुड के फेमस सितारे शामिल हुए। सभी ने उस रात की पार्टी को और भी शानदार बना दिया।

कंगना रनौत, रितिक रोशन, करीना सैफ, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, शाहिद कपूर उनकी पत्नी मीरा, करन जौहर, अभिषेक ऐश्वर्या लगभग पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ। उस रात को सभी ने ऐसा बना दिया जो सोनम के लिए यादगार पल बन गया।

सोनम कपूर आनंद आहूजा को सभी ने खूब आशीर्वाद दिया। पिता अनिल कपूर ने भी अपनी खुशी खूब जाहिर की और जमकर नाचे।

बोनी कपूर भी अपनी दोनों बेटियों खुशी और जहान्वी कपूर के साथ सोनम की पार्टी में शामिल हुए। शाहरुख और गौरी खान के अलावा लगभग पूरा बॉलीवुड सोनम की पार्टी में शामिल हुआ।

सोनम कपूर की अगली फिल्म वीरे दी वेडिंग 1 जून 2018 को रिलीज होगी। जिसके गाने यू ट्यूब पर बहुत पसंद किए जा रहे हैं।

उसके बाद उनकी अगली फिल्म संजू भी 29 जून 2018 को रिलीज होने वाली है।
                      रिसेप्शन पार्टी लाइव वीडियो

शादी के बाद सोनम के करियर को कितनी ऊंचाई मिलती है वह कितनी आगे तक जायेंगी यह बहुत जल्द पता चल जाएगा।

दोस्तों आपको क्या लगता है सोनम कपूर से सोनम कपूर आहूजा बनने के बाद सोनम क्या पहले की तरह ही दर्शकों के दिलो पर राज करेंगी हमे कमेंट में जरूर बतायें।

सोर्स ट्विटर, गूगल

Saturday, May 5, 2018

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 का संकट गहराया


अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 का संकट गहराया रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 रिलीज होने का इंतजार पिछले 2 साल से हो रहा है इंतजार कितना लंबा होगा इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता पहले अनुमान था कि यह फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।
                           

15 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड रिलीज होने की संभावना थी लेकिन बाद में 2.0 के रिलीज होने की संभावना बताई गई थी। लेकिन अब पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा न होने की वजह से फिल्म की रिलीज होने की संभावनाएं खतम हो चुकी हैं।

 इसका कारण फिल्म 2.0 तकनीकी स्तर पर बुरी तरह उलझ गई है जानकारों के मुताबिक इस फिल्म को 3D में कन्वर्ट करने का कॉन्ट्रैक्ट किसी अमेरिकन कंपनी को दिया गया था लेकिन पिछले 6 महीने में इस फिल्म को लेकर कोई काम नहीं हुआ। इसके बाद में अब इस अमेरिकन कंपनी से कांटेक्ट खत्म करने की प्रक्रिया शुरु हो गयी है।


अब इस फ़िल्म को पूरा करने का कॉन्ट्रैक्ट किसी दूसरी कंपनी को दिया जाएगा। संभावनाएं यह है कि इस फिल्म का काम जुलाई अगस्त तक शुरू हो पायेगा जो कम से कम 3 महीने तक चलेगा।

2.0,की रिलीज में हो रहे देरी के चलते अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड पूरी तरह तैयार है जिसमे मौनी राय पहली बार अक्षय कुमार के साथ पहली बार बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं।


इस बीच रजनीकांत की नई फिल्म काला 7 जून को रिलीज होने जा रही है काला में रजनी कांत, नाना पाटेक,र उमा कुरैशी और अंजलि पाटिल काम कर रही हैं।
                                 
2.0 की रिलीज टलने से गोल्ड फिल्म के रिलीज होने की संभावनाएं बढ़ गयी हैं। जो मौनी राय के लिए बहुत खुशी की बात है।


 मौनी के फैंस का इंतजार बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। अब उनके फैंस बड़े पर्दे पर खूबसूरत मौनी राय को देख पाएंगे।


भारत दुनिया मे सबसे ज्यादा फिल्में बनाने वाले देशों में एक more details click here..



अब देखना यह है कि 2.0 का काम कब पूरा हो पाता है और यह फिल्म कब तक पर्दे पर आ पाएगी।


फिल्म 2.0 में अक्षय कुमार, रजनी कांत और एमी जैक्सन मुख्य कलाकार हैं। जो जब भी बॉक्स ऑफिस पर उतरेंगे तो बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख देंगे।


एमी जैक्सन का जलवा तो सभी ने देखा हुआ है। अब इंतज़ार है तो बस 2.0 के रिलीज होने का। गोल्ड हो या 2.0 दोनो में अक्षय कुमार बहुत जल्द आपको 15 अगस्त को नज़र आ सकते हैं।


फिल्म गोल्ड अक्षय की दूसरी फिल्म की तरह बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल कर पाती है यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

                               

Alkaline Diet: The Alkaline Diet Beginner's Guide: A Complete Guide To Losing Weight And Getting Healthy With Delicious Alkaline Diet Recipes!




सोर्स दैनिक जागरण, गूगल

Wednesday, May 2, 2018

श्रीदेवी का बेस्ट फिल्म एक्टर अवार्ड लेने जहान्वी, खुशी और बोनी कपूर एक साथ दिल्ली पहुंचे

जहान्वी कपूर उनकी बहन खुशी और पिता बोनी कपूर श्रीदेवी की तरफ से नेशनल फ़िल्म अवार्ड लेने दिल्ली पहुंचे। श्रीदेवी की मौत के बाद यह पहला मौका था जब तीनों एक साथ पब्लिक के सामने दिखाई दिए।

श्रीदेवी को फिल्म मॉम के लिए इस साल की बेस्ट फिल्म एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसकी घोषणा इस साल अप्रैल महीने में की गई थी। बोनी कपूर ने कहा यह हमारे लिए बहुत खुशी का मौका है।

बोनी कपूर ने अपनी पत्नी श्रीदेवी के बारे में कहा आज इस मौके पर वह हमारे साथ होती तो खुशी का यह मौका दुगना हो जाता। भले ही श्रीदेवी हमारे बीच आज जिंदा नही हैं लेकिन वह हमेशा हमारे बीच रहेंगी।

श्रीदेवी को दिए जाने वाले इस सम्मान के लिए धन्यवाद किया है और अपनी पत्नी के बारे में बताया श्रीदेवी बहुत अच्छी कलाकार ही नही बल्कि एक बहुत अच्छी पत्नी और एक अच्छी माँ भी थी। उनकी यह काबिलियत श्रीदेवी की 300 फिल्मों में साफ दिखाई देती है।



श्रीदेवी ने बचपन मे ही सिनेमा जगत में एंट्री कर ली थी और समय के साथ उनका हुनर और भी निखरता गया। 90 के दशक में वह एक सुपरस्टार बन चुकी थी। वह अपने हर किरदार को बखूबी निभाती थी। यही वजह थी कि सालों बाद बॉलीवुड में वापसी करने पर उन्हें फिर से फिल्में मिलना शुरू हो गयी थी।

फ़िल्म मॉम में उनकी सराहनीय भूमिका की वजह से उन्हें इस साल की बेस्ट फ़िल्म एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया। मॉम श्रीदेवी की 300 नंबर की फिल्म थी। श्रीदेवी ने अपने करियर में 300 से भी ज्यादा फिल्में की हैं।

54 साल की श्रीदेवी की मौत अचानक दुबई में तब हुई जब वह एक शादी में शामिल होने गयी थी और शादी पूरी होने के बाद रात में होटल के बाथरूम टब में डूबने से उनकी मौत हो गयी थी। उसके बाद उनकी अचानक हुई मौत कई दिनों तक सस्पेंस बनी रही कि श्रीदेवी का मर्डर हुआ है लेकिन कुछ ही समय मे सब साफ हो गया कि श्रीदेवी का कोई मर्डर नही हुआ था।

श्रीदेवी की मौत से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा। बॉलीवुड ने इस साल एक बड़ा सुपरस्टार खो दिया। इस साल का बेस्ट फिल्म एक्टर अवार्ड श्रीदेवी को मॉम फिल्म के लिए दिया गया है। बढ़ता हुआ वक़्त बहुत कुछ हमसे ले जाता है तो बहुत कुछ नया दे जाता है।

श्रीदेवी की बेटी जहान्वी अब बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। उनकी आने वाली फिल्म धड़क की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इन दिनों धड़क फिल्म के प्रमोशन में जोर शोर से जुटी हैं। जहान्वी के साथ इस फिल्म में ईशान खट्टर काम कर रहे है जिसे शशांक खैतान द्वारा निर्देशित किया गया है।

धड़क फ़िल्म 20 जुलाई 2018 को रिलीज होगी। यह फिल्म मराठी फिल्म सैराट पर आधारित है।




इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। ईशान और जहान्वी दोनो की बॉलीवुड में अभी बस शुरुआत ही है लेकिन जहान्वी की चर्चा ईशान से ज्यादा है।


जहान्वी में उनकी माँ श्रीदेवी की छवि साफ झलकती है हो सकता है बदलता हुआ समय बॉलीवुड को एक नई श्रीदेवी दे जाए। सिनेमा जगत श्रीदेवी जैसी कलाकार को कभी भुला नही पायेगा और युगों तक याद रखेगा।

दिल्ली में यह समारोह विज्ञान भवन में बृहस्पतिवार को होगा। राष्ट्पति राम नाथ कोविंद जी द्वारा यह सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा दिव्या दत्ता और अन्य कई कलाकार भी इसमें शामिल होंगे।
सोर्स गूगल

सोनम कपूर को पीछे कर प्रियंका निकल गयी आगे और कर ली सीक्रेट शादी


जहां इन दिनों सोनम कपूर की शादी की चर्चा सुर्खियों में है वही प्रियंका चोपड़ा की शादी की खबरे बहुत तेज़ी से वायरल हुई हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा सीक्रेट शादी नहीं करेंगी।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह जब भी शादी करेंगी तो सारी दुनिया को बता कर शादी करेंगी कि मैं शादी करने जा रही हूँ।
प्रियंका की शादी का मामला एक बार फिर सुर्खियों में तब आ गया जब उन्हें एक ब्रेसलेट पहने देखा गया जो कि बिल्कुल मंगलसूत्र जैसा दिखता है।

सोशल मीडिया पर प्रियंका की सीक्रेट शादी की खबरें बहुत तेज़ी से वायरल हुई और एक बार के लिए लगा सोनम कपूर रह गयी पीछे प्रियंका चोपड़ा इस मामले में आगे निकल गयी।

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड हसीनाओं की शादी की खबरें जोरों पर हैं।

कभी एली अल्वेरम की शादी की खबरें आती हैं तो कभी यह पता चलता है कि दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के पेरेंट्स के साथ शादी की शॉपिंग कर रही हैं बाद में ख़बरों को ज्यादातर खारिज कर दिया जाता है।

लेकिन यह खबर इस बार पक्की है कि सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ इस महीने में ही शादी करने वाली हैं। इस समय बॉलीवुड और सोशल मीडिया पर सोनम की शादी की खबरें बहुत तेजी से वायरल हुई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर सफाई देते हुए कहा है कि कल्पना करने की भी हद होती है ब्रेसलेट को मंगलसूत्र कैसे समझा जा सकता है। प्रियंका ने साफ कह दिया है कि वह जब भी शादी करेंगी तो सभी को बता कर शादी करेंगी उनकी शादी सीक्रेट शादी नही होगी।



प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई है बॉलीवुड में उनकी वापसी तय हो गई है सुल्तान और टाइगर जिंदा है के बाद अली अब्बास जफर के निर्देशन में शुरू होने जा रही फिल्म भारत की शूटिंग शुरू होने का प्रियंका को इंतजार है।

फिल्म भारत मे सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा एक साथ काम करेंगे। सलमान खान और प्रियंका पूरे 10 साल के बाद एक साथ काम करेंगे।

सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ मुझसे शादी करोगी, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, सलाम-ए-इश्क तीन फिल्मों में काम किया है।

अब पूरे 10 साल के बाद एक बार फिर सलमान और प्रियंका की जोड़ी ब बॉलीवुड में वापसी करेगी प्रियंका के चाहने वालों की कमी नहीं है और 3 साल के बाद प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपनी वापसी कर रही है। प्रियंका के फैंस के लिए बहुत ही खुशी की बात है कि वह अपनी देसी गर्ल को एक बार फिर हिंदी सिनेमा में देख पाएंगे।

मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाली यह देसी गर्ल ने न सिर्फ अपने शहर का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। प्रियंका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अंदाज मूवी से की थी जिसमें उनके सह-कलाकार अक्षय कुमार और लारा दत्ता थे और यह फिल्म सुपर हिट हुई थी।

प्रियंका ने बॉलीवुड में धीरे धीरे अपना सिक्का जमाया और फिर उसके बाद हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई। अब बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कोई ऐसा नहीं है जो प्रियंका चोपड़ा को पहचानता न हो। मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा ने भारत का भी नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। सलमान इन दिनों रेस 3 की शूटिंग कर रहे हैं जो कि इस फिल्म का आखिरी शेड्यूल है।

रेस 3 की शूटिंग पूरी होने के बाद वह फिल्म भारत की शुरुआत प्रियंका चोपड़ा और अली अब्बास जफर के साथ होगी।

फिल्म भारत 2019 में ईद के दिन रिलीज की जा सकती है। यह फिल्म ओडी टू माई फादर की रीमिक्स है।

टाइगर जिंदा है जैसी सुपरहिट देने के बाद एक बार फिर अली अब्बास जफर सलमान खान के साथ काम करेंगे। प्रियंका ने तो यह साफ कर दिया कि वह अपनी शादी बाकी दूसरे स्टार की तरह सीक्रेट तरीके नही करेंगी लेकिन आप चाहें तो आप सीक्रेट शादी कर सकते हैं।

आपको क्या लगता है पूरे 10 साल के बाद भी प्रियंका और सलमान में वही केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। क्या दर्शक फिर से उन्हें इतना पसंद करेंगे नीचे कमेंट में हमे जरूर बताएं।
सोर्स ट्विटर, गूगल